{"_id":"6aad5f8c16a29950e409c34c","slug":"100-mbbs-seats-will-be-added-in-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155529-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली में एमबीबीएस की 100 सीटें बढ़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली में एमबीबीएस की 100 सीटें बढ़ेंगी
विज्ञापन
-मैदानगढ़ी में एम्स से जुड़े सीएपीएफ संस्थान को मिलीं सीटें, 970 बिस्तरों वाला अस्पताल होगा विकसित
-सांसद रामवीर सिंह विधूड़ी के प्रश्न पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिल्ली में एमबीबीएस की 100 सीटें बढ़ाने का प्रावधान किया है। ये सीटें मैदानगढ़ी स्थित एम्स से जुड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज को दी गई हैं। संस्थान में 970 बिस्तरों वाला अस्पताल विकसित किया जा रहा है और 16 विभागों की ओपीडी शुरू हो चुकी है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी को दी है।
बिधूड़ी ने लोकसभा में नियम 377 के तहत इस मामले को उठाया था। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एम्स और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के बीच 970 बिस्तरों का अस्पताल शुरू करने को लेकर समझौता हुआ है। इसके तहत अस्पताल को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। संस्थान में शैक्षणिक गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में पहले एमबीबीएस कार्यक्रम के लिए 100 सीटें आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
970 बिस्तरों में से 50 प्रतिशत सीएपीएफ के लिए आरक्षित
एम्स और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बीच हुए समझौते के तहत अस्पताल के 970 बिस्तरों में से 50 प्रतिशत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों और अन्य पात्र लाभार्थियों के लिए आरक्षित रहेंगे। शेष 50 प्रतिशत बिस्तरों का लाभ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जय) के लाभार्थियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
एमबीबीएस की सीटें बढ़ने से चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार होगा।
- रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद