{"_id":"5bda444ebdec2269b1699373","slug":"10-teams-to-keep-eye-on-polluters-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 टीमें शहर में रखेंगी प्रदूषण फैलाने वालों पर नजर, ईपीसीए ने निर्माण कार्यों पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 टीमें शहर में रखेंगी प्रदूषण फैलाने वालों पर नजर, ईपीसीए ने निर्माण कार्यों पर लगाई रोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 01 Nov 2018 05:39 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण स्तर पर लगाम लगाने के लिए एंवायरमेंट पॉल्यूशन प्रिवेंशन एंड कंट्रोल अथॉरिटी (ईपीसीए) ने कई निर्देश दिए हैं। इसके तहत शहर में हो रहे सभी तरह के निर्माण कार्यों पर बृहस्पतिवार से पूरी तरह से रोक लग गई है। इसके अनुपालन के लिए नोएडा प्राधिकरण ने वर्क सर्किलों की 10 टीमें बनाई हैं, जो क्षेत्र में घूम-घूमकर निगरानी रखेंगी और प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई करेगी। प्रमुख सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने ईपीसीए के निर्देशों का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
प्राधिकरण के ओएसडी राजेश सिंह ने बताया कि सभी वर्क सर्किलों को निगरानी के लिए आगाह कर दिया गया है। इसके सीनियर मैनेजर निगरानी टीम के प्रमुख रहेंगे। यह अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखेंगे और ईपीसीए के निर्देशों का अनुपालन कराएंगे। वर्क सर्किल के अलावा इन्हीं में से दो अधिकारियों को दसों वर्क सर्किल का प्रमुख बनाया गया है। यह इन 10 टीमों की कप्तानी करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। इसमें विजय रावल और पीके गर्ग के नाम का चयन किया गया है। यही नहीं वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की टीम की ओर से शहर का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है। लिहाजा प्राधिकरण की टीम क्षेत्र में मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
आज से यह लागू
- सभी तरह के निर्माण कार्यों पर 10 नवंबर तक रोक
- सभी तरह के स्टोन क्रशर, हॉट मिक्स प्लांट पर 10 नवंबर तक रोक
- कोयला और बायोमास पर चलने वाले सभी उद्योग बंद
- परिवहन विभाग की ओर से प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई
- कचरा जलाने और औद्योगिक कचरे के निकास पर निगरानी
- पर्याप्त मात्रा में बिजली की सप्लाई, ताकि जनरेटर का प्रयोग न किया जाए