फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 Percent of CUET marks will be added to merit of DSEU

Delhi: छात्रों के लिए खुशखबरी, कौशल विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए सीयूईटी का मिलेगा लाभ

Wed, 07 Sep 2022 08:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 07 Sep 2022 08:14 AM IST
सार

जिन छात्रों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) परीक्षा दी है, उन्हें दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) में दाखिला लेने पर 10 फीसदी अंकों का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
10 Percent of CUET marks will be added to merit of DSEU
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

यदि आप दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) में दाखिला लेना चाहते हैं, तो कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) आपकी राह आसान कर सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सीयूईीटी अंकों के 10 फीसदी हिस्से का लाभ देने का फैसला किया है। ऐसे में यदि किसी छात्र को दूसरे विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं मिलता है तो छात्र अतिरिक्त अंकों के मदद से यहां सीट पक्की कर सकता है।

विज्ञापन


डीएसईयू के रजिस्ट्रार अश्विनी कंसल के मुताबिक, विश्वविद्यालय प्रशासन की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। जो छात्र डीएसईयू से स्नातक का डिग्री कोर्स करना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा अवसर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दाखिले के लिए प्रारूप तैयार किया है। इसमें 12वीं के अंकों व एक्ट्रा करिकुलर एक्टिविटिज के साथ सीयूईटी के अंकों को भी जोड़ दिया है। जिन छात्रों ने सीयूईटी परीक्षा दी होगी, उन्हें डीएसईयू में दाखिला लेने पर 10 फीसदी अंकों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


उदाहरण के तौर पर यदि किसी छात्र ने बीए के लिए सीयूईटी दिया है और बीए के उसी विषय में डीएसईयू में भी आवेदन किया है। सीयूईटी में छात्र को 80 अंक प्राप्त हुए हैं तो उस 80 अंकों के 10 फीसदी यानि आठ नंबर का लाभ डीएसईयू में दाखिले के लिए बनने वाली मेरिट में मिलेगा। इससे छात्रों के अंक बढ़ेंगे व दाखिले की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं के अंको को सबसे अधिक 80 फीसदी मिलेगी तवज्जों
रजिस्ट्रार अश्विनी कंसल ने बताया कि विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके तहत 12वीं के अंकों को 80 फीसदी, एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटिज (ईसीए) के लिए 10 फीसदी और सीयूईटी अंकों के लिए भी 10 फीसदी अंकों को आधार बनाया जाएगा। रजिस्ट्रार ने कहा कि यदि किसी छात्र ने अपने स्कूल में जोनल, राज्य या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी खेल में स्कूल या देश का प्रतिनिधित्व किया होगा तो उसे इसका लाभ दाखिला लेने में मिलेगा। वहीं, यदि किसी छात्र ने ईसीए में भाग नहीं लिया है तो सीयूईटी देने पर 10 फीसदी का लाभ निश्चित है।  

यूजी में आवेदन के लिए 15 सितंबर तक मौका 
डीएसईयू ने अपने यूजी कोर्स में आवेदन के लिए अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। दाखिले के इच्छुक छात्र अब 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया था। हालांकि, अब इसे बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया गया है। आवेदन करने के लिए छात्रों को 600 रुपये का शुल्क भुगतान करना है। एक बार आवेदन करने पर यह राशि वापस नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed