फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 lakh people against the arrest of Sisodia and Jain

Delhi: सिसोदिया और जैन की गिरफ्तारी के खिलाफ 10 लाख लोग, पार्टी ने चलाया था डोर-टू-डोर हस्ताक्षर अभियान

Tue, 11 Apr 2023 04:42 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 11 Apr 2023 04:42 AM IST
सार

 एक महीने में सिसोदिया और जैन के समर्थन में प्रधानमंत्री के नाम 10 लाख चिट्ठियां हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य रखा था और यह लक्ष्य रविवार को पूरा हो गया।

विज्ञापन
10 lakh people against the arrest of Sisodia and Jain
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के खिलाफ चलाए गए डोर-टू-डोर हस्ताक्षर अभियान में दिल्लीवालों का भारी समर्थन मिला है। आप ने 13 मार्च को शुरू किए गए अभियान में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने चिट्ठी पर हस्ताक्षर किया है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के लोगों में भारी आक्रोश है। आप के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में अभियान के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

 

इस मौके पर गोपाल राय ने बताया कि सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने डोर टू डोर अभियान और मोहल्ला सभा कर चिट्ठी के जरिये लोगों की राय जानने का निर्णय लिया था। इसके लिए 13 मार्च से पार्टी ने दिल्ली में डोर टू डोर कैंपेन शुरू किया था। उसने 70 विधानसभा क्षेत्रों में 2800 पोलिंग स्टेशनों पर डोर टू डोर कैंपेन चलाया। एक महीने में सिसोदिया और जैन के समर्थन में प्रधानमंत्री के नाम 10 लाख चिट्ठियां हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य रखा था और यह लक्ष्य रविवार को पूरा हो गया। इस दौरान मंत्री सौरभ भारद्वाज भी मौजूद थे।

विज्ञापन


 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed