फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10% discount in fares on the use of Metro Travel Cards in buses

बसों में मेट्रो ट्रेवल कार्ड के प्रयोग पर किराए में 10% छूट संभव, परिवहन मंत्री ने दिए निर्देश

Sun, 09 Sep 2018 05:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Sep 2018 05:06 AM IST
विज्ञापन
10% discount in fares on the use of Metro Travel Cards in buses
मेट्रो ट्रेवल कार्ड

दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर डीटीसी और क्लस्टर बसों में भी यात्रियों को मेट्रो ट्रेवल कार्ड (कॉमन मोबिलिटी कार्ड) प्रयोग करने पर किराये में 10 फीसदी छूट मिल सकती है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के निर्देश पर दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग इस योजना के लिए कैबिनेट नोट तैयार करने में जुट गया है। कुछ ही दिनों में नोट को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद योजना धरातल पर उतर जाएगी।      

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में हुई बैठक के दौरान परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने डीएमआरसी के मेट्रो ट्रेवल कार्ड यानि कॉमन मोबिलिटी कार्ड की डीटीसी और क्लस्टर बसों में उपयोगिता बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली ट्रांसपोर्ट, डीटीसी, डिम्ट्स और डीएमआरसी के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग को एक सप्ताह में कैबिनेट नोट तैयार करने के निर्देश दिए।      
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट विभाग के सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट नोट तैयार करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है, जिसे जल्द तैयार कर लिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि यात्रियों के लिए शुरू की जा रही 10 प्रतिशत छूट की इस योजना को जल्द ही परिवहन विभाग की मंजूरी मिल जाएगी और फिर यात्री अपने कॉमन मोबिलिटी कार्ड से डीटीसी और क्लस्टर बसों में टिकट खरीदने पर किराये में 10 फीसदी छूट पा सकेंगे। 24 अगस्त से डीटीसी और क्लस्टर बसों में कॉमन मोबिलिटी कार्ड की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। ट्रांसपोर्ट विभाग कैबिनेट नोट को तैयार करने के लिए बसों के किराये और दूरी का अध्ययन कर छूट देने की प्रक्रिया पर काम कर रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बढे़गा कार्ड का प्रयोग
सरकार का मानना है कि जिस प्रकार मेट्रो ट्रेन में कार्ड के प्रयोग पर 10 प्रतिशत किराये की छूट है, उसी प्रकार बसों में यह योजना लागू कर दी जाए तो अधिक संख्या में यात्री कार्ड का प्रयोग करेंगे। 

खास बात यह है कि कॉमन मोबिलिटी कार्ड अब यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के अलावा कश्मीरी गेट आईएसबीटी, आनंद विहार आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी समेत अन्य मुख्य बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और टूरिस्ट इन्फार्मेशन सेंटरों पर भी उपलब्ध होंगे।  


- जागरूकता के लिए बसों में अनाउंसमेंट होगी
डिम्ट्स को निर्देश दिए गए हैं कि कॉमन मोबिलिटी कार्ड के प्रति यात्रियों को जागरूक करने के लिए क्लस्टर बसों में ऑडियो और विजुअल अनाउंसमेंट की जाए। साथ ही यात्रियों को जागरूक करने के लिए स्टीकर लगाकर कॉमन मोबिलिटी कार्ड की जानकारी दी जाए। वहीं, डीटीसी को निर्देश दिए गए हैं कि बसों में लगी ईटीएम मशीनों में आ रही तकनीकी खराबियों को जल्द से जल्द दूर किया जाए, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed