फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shailesh Matiyani State Teacher Award 2026 19 Teachers Honoured by Uttarakhand Governor Gurmit Singh

उत्तराखंड: प्रदेश के 19 शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार, उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित

Sat, 05 Sep 2026 12:11 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 05 Sep 2026 12:11 PM IST
सार

शिक्षा के क्षेत्र में अपने समर्पण और उत्कृष्ट योगदान से मिसाल कायम करने वाले शिक्षकों का आज सम्मान हुआ। शिक्षक दिवस के खास मौके पर प्रदेश के 19 शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए राज्य का प्रतिष्ठित शिक्षक पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन
Shailesh Matiyani State Teacher Award 2026 19 Teachers Honoured by Uttarakhand Governor Gurmit Singh
राज्यपाल करेंगे शिक्षकों का सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि)  ने आज शनिवार को शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 19 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में प्रारंभिक शिक्षा के 12, माध्यमिक शिक्षा के छह और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक शामिल है।

विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को हर साल शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस साल 19 शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया गया। लोकभवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल ने शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किए।

विज्ञापन


इसमें पौड़ी के विष्णुपाल सिंह नेगी, चमोली के लखपत सिंह रावत, उत्तरकाशी के पृथ्वी सिंह रावत, देहरादून के वीरेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार के रोबिन कुमार, टिहरी के महेश्वर प्रसाद सेमवाल, रुद्रप्रयाग के शशिकांत नौटियाल, चंपावत के जहीर अब्बास, ऊधमसिंह नगर के नौ सिंह, नैनीताल की डॉ.श्वेता, पिथौरागढ़ के विक्रम सिंह परिहार और अल्मोड़ा के त्रिलोक सिंह अधिकारी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...ऋषिकेश: बढ़ता अपराध, नशे-हथियार से लेकर अवैध कैसीनो तक, तीर्थनगरी का स्वरूप मैला करने की कोशिश

माध्यमिक शिक्षा से पौड़ी के नरेंद्र सिंह नेगी, चमोली के डा.सुमन ध्यानी शर्मा, देहरादून के डॉ.अतुल कुमार श्रीवास्तव, हरिद्वार के कमलेश पंवार, चंपावत के नवीन चंद्र पंत व नैनीताल के विशन सिंह मेहता को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, प्रशिक्षण संस्थान से उत्तरकाशी के डॉ.सुबोध सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed