फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Rain Update Dehradun Weather Waterlogging in Haridwar Hemkund Sahib Trek Route Damaged

उत्तराखंड मौसम: राजधानी में बारिश का सिलसिला जारी, हरिद्वार में जलभराव, हेमकुंड पैदल मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त

Sat, 05 Sep 2026 05:57 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तराखंड
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तराखंड Published by: Renu Saklani Updated Sat, 05 Sep 2026 05:57 PM IST
सार

लगातार बारिश ने उत्तराखंड में आवाजाही की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हरिद्वार में जलभराव से लोग परेशान हैं, वहीं हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर मलबा आने और कई जगह क्षतिग्रस्त होने से श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है। पुलना गांव के पास मार्ग की स्थिति खराब होने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Rain Update Dehradun Weather Waterlogging in Haridwar  Hemkund Sahib Trek Route Damaged
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी का पैदल मार्ग पुलना गांव के पास कई जगह पर क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश से हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


श्रद्धालु जोखिम उठाकर अवाजावाही कर रहे हैं। खासकर महिलाओं, बुजुर्ग व बच्चों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। मार्ग अवरुद्ध होने पर प्रशासन की ओर से लोनिवि को मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। हालांकि शनिवार को मार्ग की स्थिति वैसी ही बनी रही। मार्ग पर जगह-जगह मलबा आया हुआ है।

विज्ञापन

एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पुलना गांव के पास क्षतिग्रस्त हो गया है, लोनिवि को मार्ग ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्दी मार्ग को ठीक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  मानसून ने बढ़ाई मुश्किल, गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग ले रहा परीक्षा, बदरीनाथ हाईवे पर कुछ राहत

 देहरादून में बारिश, हरिद्वार में जलभराव

देहरादून शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं, हरिद्वार में बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। भगत सिंह चौक और रेलवे अंडरपास में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण इन स्थानों पर आवाजाही प्रभावित होने की स्थिति बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed