{"_id":"6a9c0d9a0efe886c090b2fe4","slug":"players-displayed-their-prowess-in-volleyball-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1058704-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वॉलीबाल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पांच विद्यालयों ने जीते खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वॉलीबाल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पांच विद्यालयों ने जीते खिताब
Sat, 05 Sep 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कॉलेज केदारावाला में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। बालक और बालिका वर्ग में अलग-अलग आयु वर्गों के मुकाबले कराए गए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने खिताब के लिए जोरदार मुकाबला किया।
अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में राइंका हरबर्टपुर ने लांघा को 25-19, 25-22 से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में राइंका केदारावाला ने पीएम श्री इंटर कॉलेज होरावाला को 25-20, 20-25, 25-19 से हराकर खिताब जीता। अंडर-14 बालक वर्ग में राइंका बरोटीवाला ने होरावाला को 25-23, 25-18 से हराया।
अंडर-19 बालिका वर्ग में राइंका केदारावाला ने जैन बालिका इंटर कॉलेज को 25-18, 25-22 से शिकस्त दी। अंडर-17 बालिका वर्ग में राइंका होरावाला ने अशोक आश्रम को 25-21, 25-15 से हराया। समापन पर प्रधानाचार्य अभिजीत चक्रवर्ती ने विजेता व उपविजेता टीमों को मेडल दिए। संचालन व्यायाम शिक्षक जयंत कुमार ने किया। निर्णायक मंडल में मोहन प्रसाद मिश्रा, मध्यमान राणा, कुंवर राय, कपिल चावला, जावेद खान, भूपेंद्र मेहरा और मनोज रतूड़ी शामिल रहे।