फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bear Attack in Chamoli Woman Dies After Nine Hours Delay in Treatment Raises Questions Uttarakhand News

चमोली: भालू के हमले में लक्ष्मी की मौत, नौ घंटे लड़ती रही जिंदगी के लिए जंग, हेलिकॉप्टर आता तो बच जाती जान

Sat, 05 Sep 2026 04:34 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, पोखरी/गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, पोखरी/गोपेश्वर Published by: Renu Saklani Updated Sat, 05 Sep 2026 04:34 PM IST
सार

सुबह भालू के हमले में गंभीर घायल हुई लक्ष्मी देवी ने करीब नौ घंटे तक जिंदगी के लिए जंग लड़ी।
हायर सेंटर ले जाने में देरी के बीच श्रीनगर के पास महिला ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Bear Attack in Chamoli Woman Dies After Nine Hours Delay in Treatment Raises Questions Uttarakhand News
घायल महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया था - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी देवी घटना के नौ घंटे तक जिंदगी और मौत से लड़ती रही। लेकिन समय पर उचित उपचार नहीं मिलने से उसकी जीवन लीला समाप्त हो गई। सीएचसी पोखरी से जब उसे हायर सेंटर रेफर किया गया तो ग्रामीणों ने हेलिकॉप्टर की मांग की।

विज्ञापन


प्रशासन ने इसके लिए प्रयास भी किए, लेकिन खराब मौसम का हवाला देते हुए प्रशासन ने सड़क मार्ग से ही महिला को लेकर जाने को कहा। श्रीनगर के पास उसकी मौत हो गई। यदि हेलिकॉप्टर से महिला को ले जाया जाता तो समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बचाई जा सकती थी।

विज्ञापन

नैल ग्राम पंचायत के सिदेली गांव में सुबह आठ बजे घटना हो गई थी। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर आए। जब लक्ष्मी देवी को हायर सेंटर रेफर किया गया तो परिजनों ने प्रशासन से हेलिकॉप्टर की मांग की। ताकि सड़क मार्ग से लगने वाला समय बच जाए। लेकिन प्रशासन ने मौसम का हवाला देते हुए सड़क मार्ग से ही मरीज को हायर सेंटर ले जाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर उपचार मिलने से महिला की जान बच सकती थी
दोपहर करीब 12 बजे वे हायर सेंटर के लिए निकले। श्रीनगर के पास करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। घटना नौ घंटे बाद महिला ने दम तोड़ा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि हेलिकॉप्टर आ जाता तो महिला समय पर बड़े अस्पताल में पहुंच जाती, जिससे बेहतर उपचार मिलने से महिला की जान बचाई जा सकती थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  मानसून ने बढ़ाई मुश्किल, गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग ले रहा परीक्षा, बदरीनाथ हाईवे पर कुछ राहत

तहसीलदार रामकिशोर ध्यानी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर महिला को हायर सेंटर ले जाने के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की गई थी। लेकिन मौसम खराब होने के चलते हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। ऐसे में महिला को एंबुलेंस से ही हायर सेंटर रेफर किया गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed