फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Players displayed their prowess in volleyball

Dehradun News: वॉलीबाल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पांच विद्यालयों ने जीते खिताब

Sat, 05 Sep 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 05 Sep 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Players displayed their prowess in volleyball
राजकीय इंटर कॉलेज केदारावाला में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। बालक और बालिका वर्ग में अलग-अलग आयु वर्गों के मुकाबले कराए गए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने खिताब के लिए जोरदार मुकाबला किया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में राइंका हरबर्टपुर ने लांघा को 25-19, 25-22 से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में राइंका केदारावाला ने पीएम श्री इंटर कॉलेज होरावाला को 25-20, 20-25, 25-19 से हराकर खिताब जीता। अंडर-14 बालक वर्ग में राइंका बरोटीवाला ने होरावाला को 25-23, 25-18 से हराया।
विज्ञापन


अंडर-19 बालिका वर्ग में राइंका केदारावाला ने जैन बालिका इंटर कॉलेज को 25-18, 25-22 से शिकस्त दी। अंडर-17 बालिका वर्ग में राइंका होरावाला ने अशोक आश्रम को 25-21, 25-15 से हराया। समापन पर प्रधानाचार्य अभिजीत चक्रवर्ती ने विजेता व उपविजेता टीमों को मेडल दिए। संचालन व्यायाम शिक्षक जयंत कुमार ने किया। निर्णायक मंडल में मोहन प्रसाद मिश्रा, मध्यमान राणा, कुंवर राय, कपिल चावला, जावेद खान, भूपेंद्र मेहरा और मनोज रतूड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed