फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Missing Student 14 Year Old After School Dead Body Found Near Ravasan River

रुड़की: स्कूल की छुट्टी से लापता चल रहे छात्र का नदी किनारे मिला शव, दो बहनों का एक इकलौता भाई था आर्यन

Sat, 05 Sep 2026 03:49 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, लालढांग (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालढांग (रुड़की) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 05 Sep 2026 03:49 PM IST
सार

स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटने निकला 14 वर्षीय आर्यन अचानक लापता हो गया था।
परिवार और ग्रामीण देर रात तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन अगले दिन नदी किनारे उसका शव मिलने से मातम छा गया।

विज्ञापन
Roorkee News Missing Student 14 Year Old After School Dead Body Found Near Ravasan River
पुलिस घटना स्थल पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्कूल की छुट्टी के बाद से लापता चल रहे किशोर का शव ढंडियानवाला में रवासन नदी के किनारे पर मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त कराने के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। आर्यन दो बहनों का इकलौता भाई था।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लाला ओमप्रकाश ज्ञानदीप कन्या इंटर कॉलेज का रसूलपुर का रहने वाला कक्षा नौ का 14 वर्षीय आर्यन भट्ट पुत्र मंगलेश भट्ट छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंचा। जब शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग ढूंढने लगे। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन

छात्र छुट्टी होने बाद मां काली मंदिर की ओर जाता हुआ दिखाई दिया था। वहां लगे कैमरे की फुटेज में आ गया था, जो रास्ता रवासन नदी के बीच से होकर रसूलपुर गांव में जाता है। तभी से अंदेशा लगाया जा रहा था कि छात्र रवासन नदी में बढ़े जल स्तर की चपेट आ गया है। परिवार के लोग और ग्रामीण देर रात तक उसे नदी के आसपास तलाश करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  मानसून ने बढ़ाई मुश्किल, गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग ले रहा परीक्षा, बदरीनाथ हाईवे पर कुछ राहत

शुक्रवार तड़के से फिर छात्र की तलाश में लगे रहे। छात्र का शव ढंडियानवाला में रवासन नदी के किनारे मिला। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर रही। शव को बालक के घर लाया गया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

लालढांग चौकी इंचार्ज गगन मैठाणी ने बताया कि रवासन नदी के किनारे ढंडियानवाला में बालक का शव मिलने पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आर्यन अंजली और प्रियंका का छोटा इकलौता भाई था। पिता वन विभाग में दैनिक श्रमिक हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed