फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Oct 2018 01:40 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता दुष्कर्म के बाद गर्भवती भी हो गई थी। आरोपी दो माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मामला प्रेमनगर थाने का है। जानकारी के अनुसार अगस्त में अंबाला (हरियाणा) में दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में जीरो एफआईआर दर्ज हुई थी। चूंकि घटनाक्रम प्रेेमनगर थाना क्षेत्र का था। इसलिए एक सितंबर को यह एफआईआर देहरादून ट्रांसफर हो गई। पीड़िता का आरोप है कि वह गत मार्च में परीक्षाएं पूरी होने के बाद अपने एक परिचित के यहां प्रेमनगर गई थी। उसके परिचित की पत्नी उस दिन ड्यूटी पर गई थी। इस दौरान उसने छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा अपने घर हरियाणा चली गई। वहां अगस्त में जब उसकी तबीयत खराब हुई तो पता चला कि छात्रा पांच माह के गर्भ से है। इस पर परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया तो आरोपी (छात्रा का परिचित) अपने घर से फरार हो गया। एसओ प्रेमनगर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को प्रेेमनगर बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया है। नेगी ने बताया कि मामला संगीन है। इसलिए न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed