फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   asia largest telescope in okhalkanda nainital, PM modi activated from Brussels.

एशिया की सबसे बड़ी दूरबीन एक्टीवेट, दुनिया की सबसे बड़ी बनाने की तैयारी

Wed, 30 Mar 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/देवस्थल, ओखलकांडा (नैनीताल)
ब्यूरो/देवस्थल, ओखलकांडा (नैनीताल) Updated Wed, 30 Mar 2016 11:17 PM IST
सार

  • एशिया की सबसे बड़ी 3.6 मीटर व्यास की दूरबीन एक्टीवेट।
  • 2023 तक दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन स्थापित करेगा भारत।
  • नैनीताल स्थित ओखलकांडा के देवस्थल में हुआ रिमोट टेक्निकल एक्टीवेशन कार्यक्रम।

विज्ञापन
asia largest telescope in okhalkanda nainital, PM modi activated from Brussels.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेल्जियम के प्रधानमंत्री के साथ दूरबीन एक्टीवेट करते हुए। - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तराखंड के नैनीताल स्थित ओखलकांडा में 3.6 मीटर व्यास की एशिया की सबसे बड़ी दूरबीन एक्टीवेट कर दी गई है। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में मौजूद पीएम मोदी ने रिमोट से बटन दबाकर दूरबीन को एक्टीवेट किया।

विज्ञापन


केंद्रीय साइंस एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन ने कहा है कि एशिया की सबसे बड़ी टेलीस्कोप का देश को समर्पित होना पूरे देश के लिए गौरवशाली क्षण है। उन्होंने कहा कि 3.6 मीटर व्यास वाली दूरबीन की स्थापना के बाद भारत सरकार दुनिया की सबसे बड़ी 30 मीटर व्यास वाली दूरबीन की स्थापना की दिशा में काम कर रही है और इस दूरबीन को वर्ष 2023 तक स्थापित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को देवस्थल में एशिया की सबसे बड़ी 3.6 मीटर व्यास वाले टेलीस्कोप के रिमोट टेक्निकल एक्टीवेशन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने यह बात कही। इससे पूर्व डॉ. हर्षवर्द्धन ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट के चलते दोनों देश के पीएम को करना पड़ा इंतजार

asia largest telescope in okhalkanda nainital, PM modi activated from Brussels.
डॉ. हर्षवर्धन ने दीप प्रज्जवलित कर रिमोट टेक्निकल प्रोग्राम का शुभारंभ किया। - फोटो : AmarUjala
ब्रसेल्स में मौजूद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मेशेल को एशिया की इस सबसे बड़ी दूरबीन को बुधवार शाम 6:45 बजे बटन दबाकर एक्टीवेट करना था, लेकिन एन वक्त पर इंटरनेट कनेक्टीविटी में खराबी के चलते दोनों प्रधानमंत्रियों को करीब सवा घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

करीब सात बजे कनेक्टिविटी सही मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने बटन दबाकर इस दूरबीन को एक्टीवेट किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेल्जियम और भारत दोनों देशों के खगोल वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना को सफल बनाने में दोनों देशों की सरकारों के साथ साथ बेल्जियम की एमौस कंपनी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने एमोस कंपनी के सीईओ को भारत आने का भी न्यौता दिया।

2023 तक 30 मीटर व्यास की दूरबीन बनाएगा भारत

asia largest telescope in okhalkanda nainital, PM modi activated from Brussels.
डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : AmarUjala

डॉ. हर्षवर्द्धन ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि विज्ञान के क्षेत्र में बेहद महत्वपूर्ण यह टेलीस्कोप उत्तराखंड के ओखलकांडा जैसे दूरस्थ गांव में स्थापित की गई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अमेरिका, कनाडा और जापान के साथ मिलकर दुनिया की सबसे बड़ी 30 मीटर व्यास वाली दूरबीन की स्थापना की दिशा में काम कर रही है जो कि 2023 तक संभवत: लद्दाख क्षेत्र में स्थापित करा दी जाएगी। इस परियोजना में भारत 1300 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।

डॉ. हर्षवर्द्धन ने कहा कि 30 मीटर व्यास की दूरबीन की इस परियोजना में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर भारत में ही बनाए जा रहे हैं जो हमारी वैज्ञानिक क्षमता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देवस्थल में स्थापित दूरबीन पूरे देश के खगोल वैज्ञानिकों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

दूरबीन की तस्वीर नीचे अगली स्लाइड में देख सकते हैं।

एरीज के निदेशक ने दी दूरबीन के बारे में जानकारी

asia largest telescope in okhalkanda nainital, PM modi activated from Brussels.
यह है एशिया की सबसे बड़ी दूरबीन। - फोटो : कुलदीप कुमार/अमर उजाला

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं और निश्चित ही वह अपने इस मिशन में कामयाब होंगे।

इससे पूर्व एरीज के निदेशक डॉ. वहाबउद्दीन ने 3.6 मीटर व्यास वाली दूरबीन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को वैज्ञानिक पीसी अग्रवाल, डॉ. पृथ्वीराज और कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. होशियार सिंह धामी ने भी संबोधित किया।

इस दौरान देवस्थल परियोजना के परियोजना प्रबंधक डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. मनीष नाजा, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. उमेश दुम्का, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. आलोक गुप्ता, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. चंद्रप्रकाश, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. भरत सिंह रावत, डॉ. स्नेहलता समेत अन्य वैज्ञानिक, शोधार्थी और स्थानीय लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed