{"_id":"5a4e8e3e4f1c1b1c198b4ef9","slug":"71515097662-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अभियंता पर हमला करने वाला एसडीओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अभियंता पर हमला करने वाला एसडीओ निलंबित
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिशासी अभियंता पर हमला करने वाला एसडीओ निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
अधिशासी अभियंता पर हमला करने के मामले में उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिडेट के प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा ने आरोपी एसडीओ को निलंबित कर दिया है। मामले को लेकर विभाग की खूब किरकिरी हुई थी। उधर, आरोपी एसडीओ ने बृहस्पतिवार को विकासनगर कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
बीती 31 दिसंबर की रात को डाकपत्थर बैराज में तैनात एसडीओ यशपाल सिंह महर निवासी टौंस कॉलोनी डाकपत्थर ने पड़ोस में रहने वाले अधिशासी अभियंता (ईई) मोहम्मद अफजाल का सिर पत्थर से फोड़ दिया था। आरोपी ने पत्थर बरसा कर ईई की कार भी क्षतिग्र क्षतिग्रस्त कर दिया था। मामले में पीड़ित ईई ने डाकपत्थर चौकी में आरोपी एसडीओ के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी और कार तोड़ने के आरोप में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। तब से आरोपी एसडीओ फरार चल रहा था। पीड़ित ईई ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधक निदेशक ने महाप्रबंधक यमुना वैली से प्रकरण की रिपोर्ट तलब की थी। रिपोर्ट में आरोपी एसडीओ के निलंबन के साथ ही विभागीय जांच की संस्तुति की गई थी। जिस पर प्रबंधक निदेशक ने आरोपी को निलंबित करने के साथ ही विभागीय जांच पूरी होने तक महाप्रबंधक (भागीरथी) चिल्यालीसौड़ उत्तरकाशी से संबद्ध कर दिया। इसकी पुष्टि निगम के पीआरओ विमल डबराल ने की।