{"_id":"5c0985b7bdec2241742bdac3","slug":"61544127927-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड की बेटियों ने लगाई जीत की हैट्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड की बेटियों ने लगाई जीत की हैट्रिक
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ देहरादून।
उत्तराखंड की बेटियों ने भुवनेश्वर में चल रही महिला सीनियर वन डे लीग में नागालैंड पर 48 रनों की जीत के साथ जीत की हैट्रिक लगाई है।
मेघा सैनी की शानदार अर्द्धशतकीय पारी 72 रन और कंचन परिहार के 40 रनों की बदौलत टीम ने पहले बोर्ड पर छह विकेट के नुकसान पर 213 रन लगाए। फिर गेंदबाजी में रेखा ने तीन और मधवाल व राधा के दो-दो विकेट के दम पर नागालैंड को 48 रनों से हराया। इससे पहले उत्तराखंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 214 रनों का लक्ष्य नागालैंड को दिया। 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागालैंड टीम नौ विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी। उत्तराखंड की ओर से बल्लेबाजी में सर्वाधिक रन मेघा सैनी ने बनाए। इसके अलावा कंचन परिहार ने 40, मनीषा प्रधान ने 38 व कप्तान प्रीती भंडारी ने 18 रनों का योगदान दिया। ममता कोठियाल छह, राधा चंद ने सात व मधवाल ने चार रनों की पारी खेली। नागालैंड की गेंदबाज रूपसेना ने दो, राखी व एम सौजन्या ने एक-एक विकेट हासिल किए। नागालैंड की ओर से जेहन ने 58 रन बनाए।