{"_id":"5a873d934f1c1b9f268ba778","slug":"201518812563-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप, एमडीडीए उपाध्यक्ष को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप, एमडीडीए उपाध्यक्ष को घेरा
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विकास कार्यों में भेदभाव करने, आधे-अधूरे कार्यों को पूरा कराने और पूर्व में स्वीकृत कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्षदों ने शुक्रवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित पार्षदों ने एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।
पूर्व विधायक राजकुमार ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत विकास कार्य आज तक पूरे नहीं हो सके हैं। इंदिरा मार्केट डेवलपमेंट प्लान का स्वीकृत कार्य का काम बंद है। इससे व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कमला नगर पार्क की नालियां, सीएमएस रोड और गोविंदगढ़ की सड़कों की हालत खस्ता है। करनपुर, डालनवाला, फालतू लाइन, मोहनी रोड, कांवली, खुड़बुड़ा में कई जगहों पर सड़कों का बुरा हाल है। सीवर कार्य पूरा होने के बाद भी सड़कों की पुनर्निर्माण नहीं हो सका है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
राजकुमार ने कहा कि डालनवाला, महाराजा अग्रसेन चौक, घंटाघर, खुड़बुड़ा, कांवली रोड, रेसकार्स, करनपुर में ड्रेनेज प्लान बनाया गया था, जो आज तक शुरू नहीं हो सका है। वहीं पार्षदों ने विकास कार्यों में प्राधिकरण स्तर पर भेदभाव का आरोप लगाया। पार्षदों ने कहा कि स्ट्रीट लाइटें नहीं लगाई जा रही हैं। कई जगहों पर लाइटें खराब पड़ी हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि गरीबों एवं सामान्य वर्ग के लोगों के लिए आमवाला सहस्त्रधारा रोड पर आवास योजना बनी थी। प्रोजेक्ट आज तक पूरा नहीं हो सका है। एमडीडीए कांपलेक्स का कार्य भी अधूरा पड़ा है। उन्होंने राजीव गांधी कांप्लेक्स में राजीव गांधी की मूर्ति और इंदिरा मार्केट में इंदिरा गांधी की मूर्ति पर स्टील की सीढ़ी बनाने की मांग की। एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने प्रमुखता से समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, कुलदीप कोहली, पार्षद विजेंद्र पाल सिंह, अर्जुन सोनकर, राजेश चौधरी, अशोक कोहली, भूपेंद्र बिष्ट, सोम प्रकाश वाल्मीकि, मुकेश सोनकर, देविका रानी, दीप बोरा, राजेंद्र कुमार, दीपा चौहान, उदयपुर मल, मनोज कुमार, सुरेंद्र गुप्ता, विवेक चौहान, तारा नागपाल, रेखा ढींगरा, राकेश पंवार समेत कई लोग मौजूद थे।