फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रेशम किसानों की फसलों का होगा बीमा : उनियाल

रेशम किसानों की फसलों का होगा बीमा : उनियाल

Tue, 27 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
रेशम किसानों की फसलों का होगा बीमा :  उनियाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

किसान भवन में केंद्रीय रेशम बोर्ड की ओर से आयोजित रेशम कृषि मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कौकून का न्यूनतम समर्थन मूल्य तीन सौ रुपये घोषित करने और किसानों की फसलों को बीमा योजना से जोड़ने का एलान किया।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में रेशम की फ सल का उत्पादन 35 मीट्रिक टन तक बढ़ाना है। वर्तमान में प्रदेश में रेशम कीट की केवल दो फसलें ली जा रही है, लेकिन अब तीन फसलें ली जा सके इसके लिए वैज्ञानिकों की सहायता ली जा रही है। इस पर शोध किया जा रहा है कि प्रदेश की जलवायु के अनुकूल यहां तीन फसलें ली जा सकती है या नहीं। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में हो रहे पलायन को कम करना है। आज एक हजार से अधिक गांव खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। केंद्रीय रेशम बोर्ड के चेयरमैन केएम हनुमन्थरायप्पा ने कहा कि देश में रेशम की खपत पूरी नहीं हो पा रही है। जिसके चलते हमें दूसरे देशों से चीन, जापान और कोरिया से रेशम आयात करना पड़ रहा है। देश में केवल कर्नाटक ही ऐसा राज्य है जो रेशम की 13 फसलें लेता है। उन्होंने केंद्रीय रेशम बोर्ड की योजनाओं की जानकारी दी। रेशम विभाग के निदेशक एके यादव ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत नानकमत्ता में सौ किसानों के लिए प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। इसके तहत वृक्षारोपण, भवन, प्रशिक्षण, उपकरण क्रय आदि कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम में निदेशक एमके घोष, डा.पंकज तिवारी, दिनेश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे। संचालन विपिन बिहारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed