{"_id":"5c02b7f1bdec2241a322fcd5","slug":"15436820774-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग में प्रधान के लिए एक नामांकन प्रपत्र बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग में प्रधान के लिए एक नामांकन प्रपत्र बिका
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/देवाल। त्रिस्तरीय पंचायतों में हो रहे उपचुनावों के तहत ब्लाक के देवाल ग्राम पंचायत में प्रधान के लिए एक और वार्ड सभासद के लिए एक आवेदन पत्र की बिक्री हुई। ग्राम पंचायत देवल में प्रधान रेखा देवी के इस्तीफे के बाद उपचुनाव हो रहे हैं।
ब्लाक के सहायक पंचायत राज अधिकारी एमएम नगवाल ने बताया कि देवल ग्राम पंचायत में शनिवार को प्रधान के लिए अर्चना देवी पत्नी आशीष और वार्ड सदस्य के लिए सुरेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह ने नामांकन प्रपत्र खरीदा। दूसरी ओर देवाल ब्लाक के सहायक पंचायत राज अधिकारी दलेबु लाल ने बताया कि धुरा धारकोट ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान की मृत्यु हो जाने के बाद ग्राम प्रधान के पद पर उपचुनाव हो रहा है, जबकि हाटकल्याणी, ताजपुर और सेलखोला में एक-एक वार्ड सदस्य का भी उपचुनाव होना है। दलेबु लाल ने बताया कि नामांकन प्रपत्र के बिक्री के पहले दिन एक भी नामांकन नहीं खरीदा गया। उपचुनाव के तहत 13 दिसंबर को मतदान और 15 दिसंबर को मतगणना होनी है।