फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फूलों की घाटी में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने लगाए छह ट्रैक कैमरे

फूलों की घाटी में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने लगाए छह ट्रैक कैमरे

Thu, 29 Nov 2018 09:43 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
फूलों की घाटी में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने लगाए छह ट्रैक कैमरे

विज्ञापन
जोशीमठ। विश्व धरोहर फूलों की घाटी में वन्यजीव तस्करों पर नजर रखने के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने छह ट्रैप कैमरे लगाए हैं।ं पार्क प्रशासन की ओर से प्रतिवर्ष शीतकाल में घाटी में अलग-अलग जगहों पर कैमरे लगाए जाते हैं, ताकि वन्य जीव तस्करों पर नजर रखी जा सके।

फूलों की घाटी शीतकाल में पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दी जाती है। घाटी एक जून से अक्तूबर माह तक ही पर्यटकों की आवाजाही के लिए खुली रहती है। घाटी में कई दुर्लभ जीव विचरण करते हैं। शीतकाल में घाटी में तस्करों की सक्रियता की आशंका बनी रहती है। वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए घाटी में ट्रैप कैमरे लगा दिए जाते हैं। साथ ही पार्क की टीम भी लगातार घाटी में लंबी दूरी की गश्त करती है। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि इन दिनों घाटी में दो फीट तक बर्फ जमीं हुई है। ऐसे में दुर्लभ प्रजाति के जीव घाटी में साफ दिखाई देते हैं। इस दौरान वन्य जीव तस्करों की सक्रियता भी घाटी में बढ़ जाती है। तस्करों पर नजर रखने के लिए घाटी में छह ट्रैक कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed