फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी समृद्धि

सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी समृद्धि

Thu, 15 Nov 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी समृद्धि
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

स्वर्ग से उगीं ने सूरुजमल पुरखेते करीं अंजोर, करीं अरजी तोहार... सरीखे लोक गीतों के साथ सूर्य देव से जल्दी उदय होने की गुहार करती महिलाएं और दीपों, अगरबत्ती की सुंगध से दमकते घाट।

बुधवार सुबह क्षेत्र के सभी घाटों में कुछ ऐसा ही नजारा नजर आया। जहां चार दिवसीय पर्व के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने सैकड़ों की संख्या में व्रती महिलाएं जुटीं। इससे पूर्व गंगभेवा बावड़ी घाट में रातभर भजन-कीर्तन का दौर चला। भोर होते ही घाट छठ माई के गीतों से गूंज उठे। दीपमालाओं की जगमगाहट के बीच बच्चों ने आतिशबाजी की। महिलाओं ने सूप भरी कोसी के साथ सूर्य देव का पूजन किया। पूजा के बाद जैसे ही उजाला हुआ, वैसे ही व्रती महिलाएं भी कोसी और सूप-सुपली के साथ नदी में कमर तक पानी में उतर गईं। पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खड़ी व्रती महिलाओं और साथ आए परिवारजनों की नजर बस उगते सूर्य से जल्दी उगने की गुहार करने लगी। पुत्र प्राप्ति और पति की दीर्घायु के साथ सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने व्रत का पारण किया। डाकपत्थर स्थित यमुना और सेलाकुई स्थित आसन नदी घाट पर महिलाएं भोर में ही गर्म कपड़ों के साथ घाट पर पहुंची। दीयों की झिलमिल रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed