{"_id":"5b803bf442c79246361b13cc","slug":"153513060120-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड में प्रवेश के लिए तिथि घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड में प्रवेश के लिए तिथि घोषित
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने बीएड पाठ्यक्रम 2018-20 में प्रवेश के लिए तिथि घोषित कर दी हैं। प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सभी शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ 30 अगस्त को बिड़ला परिसर में उपस्थित होंगे।
गढ़वाल विवि के बीएड विभागाध्यक्ष प्रो. पीके जोशी ने कहा कि बिड़ला परिसर की 100 व टिहरी परिसर की 50 सीटों के लिए मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र 30 अगस्त को बिड़ला परिसर में अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच करवाएंगे। अभ्यर्थियों को बीएड प्रवेश परीक्षा का स्कोर कार्ड, आधार कार्ड, तीन पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी शैक्षणिक दस्तावेज व अन्य प्रमाण पत्रों की मूल प्रति तथा दो सेट स्व प्रमाणित फोटो कॉपी लानी होगी। पौड़ी परिसर की 50 स्ववित्त पोषित सीटों के लिए पौड़ी परिसर में ही वेरिफिकेशन होगा।