{"_id":"5aec921a4f1c1b54098b7fe1","slug":"152545333717-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज
Updated Fri, 04 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। यूथ स्पोर्ट्स क्लब श्रीनगर की ओर से तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। 5 वर्गों में आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में गढ़वाल मंडल के सभी जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
शुक्रवार को पहले अंडर-15, अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग के मैच आयोजित किए गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी खिलेंद्र चौधरी ने किया। इसके अंडर-15 में अनुभव पंडित, प्रेरित, अखिल बिष्ट, शुभम ममगांई ने अपने अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में सांभवी व श्रृष्टि डोभाल ने फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-19 में अनुज बर्त्वाल, अनुभव पंडित, शुभम ममगांई व प्रेरित मैच जीत कर सेमीफाइनल में पहुंचें। प्रतियोगिता आयोजक सिद्धार्थ व हर्षित ने बताया कि शनिवार को ओपन वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। ओपन वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ निर्वतमान पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी करेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन में गायत्री बिष्ट, शिवम नेगी, तनय डिमरी, अजय राणा, दिगविजय सिंह व कृपाल बिष्ट ने सहयोग किया।