{"_id":"5ad4d8fd4f1c1b5c098b4eb8","slug":"15238986248-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना होने पर निर्माण एजेंसियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना होने पर निर्माण एजेंसियों पर होगी कार्रवाई
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। सड़क निर्माणदायी संस्थाओं की लापरवाही से यदि वाहन दुर्घटनाएं हुईं तो संबंधित संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम आशीष जोशी ने किसी भी सड़क के बंद होने पर उसे 15 दिनों में सुचारु करने के निर्देश दिए।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम आशीष जोशी ने बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग, मैठाणा, गुलाबकोटी, गोविंदघाट और लामबगड़ भूूस्खलन क्षेत्रों में चल रहे सुधारीकरण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई। डीएम ने चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सड़क सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। चमोली-मंडल-ऊखीमठ मोटर मार्ग के किनारे पैराफिट और तीव्र मोड़ों पर क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उपजिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाने को कहा। बैठक में नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि गौचर में सात, जोशीमठ में चार और कर्णप्रयाग व चमोली में तीन-तीन स्थानों पर चिह्नित अतिक्रमण हटा दिया गया है। इस मौके पर एसपी तृप्ति भट्ट, सीडीओ विनोद गोस्वामी, संयुक्त मजिस्ट्रेट रोहित मीणा, एसडीएम (सदर) परमानंद राम, योगेंद्र, गोपाल राम बिनवाल, एनएच के ईई प्रवीण कुमार, एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव और तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ आदि मौजूद थे।