{"_id":"5a66481e4f1c1b83268b5e48","slug":"15166527681-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगा फेस्टिवल में साधकों का प्रवेश निशुल्क : महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगा फेस्टिवल में साधकों का प्रवेश निशुल्क : महाराज
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगा फेस्टिवल में साधकों का प्रवेश निशुल्क : महाराज
-- लिवरपूल से ऋषिकेश के लिए होगा ट्वीन सिटी एग्रीमेंट
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार योग विधा से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने व इससे सूबे में देसी विदेशी पर्यटकों की आमद बढ़ाने के लिए इस साल मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन के गंगा रिजॉर्ट में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल में साधकों का प्रवेश निशुल्क रखेगी। सात दिवसीय योग महोत्सव के अंतिम तीन दिन स्वर्गाश्रम स्थित चौरासी कुटिया में बीटल्स फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें म्यूजिकल टीमें बीटल्स से जुड़े संगीत की प्रस्तुतियां देंगे। बताया कि फेस्टिवल में बीटल्स ग्रुप के परिवार से जुड़े सदस्यों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि बीटल्स के मद्देनजर लिवरपूल के साथ ऋषिकेश शहर को लेकर ट्वीन सिटी एग्रीमेंट के प्रयास किए जाएंगे। जिससे क्षेत्र में बीटल्स से जुड़ी गतिविधियां सतत रूप से चलती रहें। महाराज ने बताया कि बीटल्स ग्रुप ने ऋषिकेश में ही अपने संगीत के जुड़े सबसे बेहतर गीतों की रचना की थी। उनके अनुसार सरकार की ऋषिकेश में वेलनेस टूरिज्म सेंटर खोलने की योजना है, जिसके तहत सरकार क्षेत्र में दुनिया भर के पर्यटकों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग, ध्यान, पंचकर्म, प्राकृतिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, ताकि यहां के पर्यटन व तीर्थाटन से जुड़ी गतिविधियों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई जा सके। इस दिशा में कवायद शुरू कर दी गई है।
शुरू हुई इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण की कवायद
ऋषिकेश। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि सरकार तीन शहरों ऋषिकेश, हरिद्वार व देहरादून में अंतरराष्ट्रीय आवाजाही बढ़ाने व टूरिज्म प्रमोशन के मद्देनजर इंटरनेशनल फ्लाइट्स को राज्य से जोड़ने के लिए शीघ्र अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की स्थापना करेगी। बताया कि इससे हरिद्वार व ऋषिकेश में विदेशों से भी लोग गंगातटों पर पितृ कार्यों, अस्थि विसर्जन आदि के लिए आसानी से आ सकते हैं। उनका कहना है कि इंटरनेशनल हवाई सेवाओं के लिहाज से जौलीग्रांट एयरपोर्ट की क्षमता काफी कम है। लिहाजा इसके लिए अलग से इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थापित करने की कवायद सरकार ने शुरू की है। योजना पर केंद्र में सचिव स्तर पर भी वार्ता की जा चुकी है। शीघ्र भूमि की तलाश कर इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
इंसेट
चौरासी कुटिया में नहीं हो पाया प्रवेश शुल्क कम
ऋषिकेश। महर्षि महेश योगी की साधना स्थली चौरासी कुटिया को सरकार हैरिटेज साइट के रूप में विकसित करेगी, जिससे इस धरोहर को संरक्षित किया जा सके। बताया कि वन विभाग के अंतर्गत पड़ने वाले इस स्थान के भ्रमण के प्रवेश शुल्क में कटौती की गई है, यहां अब भारतीयों से प्रवेश का शुल्क 100 रुपये व विदेशी पर्यटकों से 200 रुपये रखा गया है। हालांकि अभी तक चौरासी कुटिया में आने वाले भारतीय पर्यटकों से 150 रुपये व विदेशियों से 600 रुपये प्रतिव्यक्ति शुल्क वसूल किया जा रहा है। जबकि सरकार के स्तर पर शुल्क में कटौती को लेकर पखवाड़े भर पहले घोषणा की जा चुकी है।
पर्यटन सचिव ने किया चौरासी कुटिया का निरीक्षण
मुनिकीरेती । मार्च माह में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल योगा व बीटल्स फेस्टिवल के मद्देनजर पर्यटन अपर सचिव ज्योति नीरज खैरवाल ने स्वर्गाश्रम स्थित महर्षि महेश योगी की तपस्थली चौरासी कुटिया का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कुटिया में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सोमवार को पर्यटन अपर सचिव ज्योति नीरज खैरवाल स्वर्गाश्रम स्थित चौरासी कुटिया का निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने चौरासी कुटिया में मार्च माह में आयोजित होने वाले योगा व बीटल्स फेस्टिवल के आयोजन की संभावनाएं देखी। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की गौहरी रेंज अधिकारी राजेंद्र नौटियाल ने बताया कि पर्यटन सचिव ने मार्च में होने वाले इंटरनेशनल योगा वीक व बीटल्स फेस्टिवल के आयोजन के सिलसिले में चौरासी कुटिया का निरीक्षण किया है।