{"_id":"5a4948244f1c1b4c528bcaf1","slug":"151475220117-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीफ रोड रेस प्रतियोगिता में सात सौ बच्चों ने करुया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीफ रोड रेस प्रतियोगिता में सात सौ बच्चों ने करुया प्रतिभाग
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिता में शुभम, प्रवीन, अभिषेक रहे अव्वल
-- स्वच्छता के लिए वीरभद्र रोड पर दौड़े 700 बच्चे
-- लीफ संस्था ने किया दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। लाइफ इनकवरेज एनवली फाउंडेशन (लीफ) की ओर से लीफ रोड रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के करीब 700 बच्चों ने हिस्सा लिया। दो किलोमीटर की दौड़ में बच्चों ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में शुभम, प्रवीन और अभिषेक अव्वल रहे। रविवार को वीरभद्र मार्ग पर आयोजित लीफ रोड रेस प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिए ऐसे कार्यक्रमों की जरूरत है।
दो किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता में क्षेत्र के 700 बच्चे शामिल हुए, जिनमें 10 से 11 आयु वर्ग में शुभम ने प्रथम, अमन ने द्वितीय और रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 12 से 13 आयु वर्ग में प्रवीन पंवार पहले, संदीप डबराल दूसरे और आर्यन रावत तीसरे स्थान पर रहे। 14 से 15 आयु वर्ग में अभिषेक यादव ने पहला, गोविंद यादव ने दूसरा और तुषार चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन पर प्रतिभागियों ने स्वच्छता की शपथ भी ली। मौके पर पीएन सती, देवेंद्र दुबे, मोहित दुबे, मंजु दुबे, कपिल गुप्ता, राजेश, पंकज गुप्ता, भगतराम कोठारी, जयंत शर्मा, कुसुम कंडवाल, सरोजनी आदि मौजूद थे।