{"_id":"59dd2e8a4f1c1bca678b52e6","slug":"1507667654625-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमशान घाट बनाने के लिए सरकार से मिलेगे 25 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमशान घाट बनाने के लिए सरकार से मिलेगे 25 लाख
Updated Wed, 11 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंग नदी पर 25 लाख से बनेगा श्मशानघाट
-- अब तक श्मशानघाट न होने की समस्या से परेशान थे क्षेत्र के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
सौंग नदी पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए नया श्मशानघाट बनाने की योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री स्तर पर नए श्मशानघाट के निर्माण के लिए 25 लाख की धनराशि व्यय करने की स्वीकृति मिल गई है। अब तक नदी तट पर श्मशानघाट न होने की सूरत में लोग वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। डोईवाला नगर से सटी सौंग नदी में पुराने श्मशानघाट के जीर्ण-शीर्ण हालत में आ जाने पर स्थानीय लोगों को शव का अंतिम संस्कार करने में दिक्कतें उठानी पड रही थी। मुख्यमंत्री के संज्ञान में समस्या आने के बाद उन्होंने नए श्मशानघाट को बनाने के लिए 25 लाख की धनराशि देने की घोषणा की है।
डोईवाला सौंग नदी तट पर आईटीआई भवन के पीछे एक श्मशानघाट बनाया गया था। रख-रखाव के अभाव में जीर्ण शीर्ण स्थिति हो जाने के बाद सालों से उपयोग बेहद कम हो गया है। शव के अंतिम संस्कार के लिए लोग नदी किनारे वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर काम चलाते हैं। मुख्यमंत्री के समस्या संज्ञान में यह बात आने के बाद नए श्मशानघाट के लिए 25 लाख देने की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने दे दी है। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि सौंग नदी तट पर नए श्मशानघाट निर्माण के लिए मुख्यमंत्री की ओर से 25 लाख देने की स्वीकृति मिल गई है। निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए बजट चयनित निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था को दे दिया जाएगा।