{"_id":"5a4e8e494f1c1b40198b4e3d","slug":"101515097673-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधऊ गांव में पेयजल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधऊ गांव में पेयजल संकट गहराया
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुधऊ गांव में पेयजल संकट गहराया
ब्यूरो/अमर उजाल/कालसी।
शंभू की चौकी-पंजिया संपर्क मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते दुधऊ गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे गांव में पेयजल संकट हो गया है। ग्रामीणों एक किमी दूर स्थित सगोई खड्ड से पानी ढ़ोना पड़ रहा है। इससे पूरा दिन पानी की व्यवस्था में निकल रहा है। ग्रामीणों ने पेयजल लाइन शीघ्र ठीक करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
ग्राम प्रधान सीताराम व ग्रामीणों के अनुसार इन दिनों लोनिवि साहिया सड़क पर निर्माण कार्य कर रहा है। नवंबर माह में सड़क कटिंग कार्य के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे गांव में पानी का संकट खड़ा हो गया है। कड़ाके की ठंड में लोगों को पानी के लिए एक किमी दूर खड्ड की दौड़ लगानी पड़ रही है। कपड़े और बर्तन धोने के लिए भी लोगों को खड्ड की दौड़ लगानी पड़ रही है। दूषित पानी पीने से बीमारी का खतरा भी मंडारने लगा है। गांव में रहने वाले 150 की आबादी की दिनचर्या गड़बड़ा गई है। एसडीएम बीएल तिवारी ने कहा कि लाइन मरम्मत के लिए जल्द ही लाइन की मरम्मत कराई जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान सीताराम, आनंद सिंह चौहान, चतर सिंह, सुल्तान सिंह, मोहर सिंह, कलम सिंह, भाव सिंह, केदार सिंह, जवाहर सिंह, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।