फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woves involved in six high profile murder cases in ghaziabad

छह हाईप्रोफाइल मर्डर की मास्टर माइंड निकलीं पत्नियां, बेरहमी से मारे गए पति

Wed, 06 Jul 2016 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 06 Jul 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
woves involved in six high profile murder cases in ghaziabad

पहले प्रापर्टी डीलर धीरज और अब बिल्डर जितेंद्र की हत्या में मास्टर माइंड पत्नी निकली। सिर्फ यही नहीं शहर के पिछले छह हाईप्रोफाइल मर्डर में पत्नियों के चूड़ी वाले हाथ पतियों के खून से सने मिले। कभी संपत्ति के लिए हत्या कराई, तो कभी प्रेमी की ख‌ातिर।

विज्ञापन


उधर समाज शस्‍त्री टीवी सीरियल्स का असर और महिलाओं में घटती सहनशक्ति को इसकी बड़ी वजह मानते हैं। 26 जून की रात सदरपुर में हुई प्रॉपर्टी डीलर धीरज की हत्या अवैध संबंधों में बाधक कनने पर पत्नी प्रीति ने प्रेमी देवर के साथ मिलकर कराई थी। 
विज्ञापन


29 जून को पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया था। 26 जून की रात ही आरडीसी मे बिल्डर जितेंद्र तोमर की हत्या की गई थी। एक जुलाई को पुलिस ने खुलासा किया कि पत्नी मालती और बकेटे ने संपत्ति विवाद में नकी हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मई को सिहानी गेट क्षेत्र में धर्मपाल की हत्या की गई थी जिसमें पत्नी मोनिका और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया था। यह हत्या अवैध संबंधों में बाधक बनने पर की गई थी। 

प्रेमी देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या

woves involved in six high profile murder cases in ghaziabad
इसी तरह तीन मार्च को मोदीनगर में प्रमोद की हत्या की गई थी, जिसमें उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया गया था। वजह थी पत्नी के अवैध संबंध।

इससे पहले 16 सितंबर 2015 को दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर मन्नू की मेरठ रोड पर गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने खुलासा किया था कि  हत्या पत्नी शालिनी  ने प्रेमी देवर के साथ मिलकर कराई थी।

25 फरवरी 2015 मुरादनगर में दिलशाद की हत्या की गई थी, जिसे पत्नी ने तीन साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। उसे पति पर अवैध संबंधों का शक ‌था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed