फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teacher slaps student in karsog mandi

टीचर्स डे पर शिक्षक की हैवानियत, जोर से 'यस सर' बोलने वाले छात्र को दी दर्दनाक सजा

Wed, 06 Sep 2017 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग/सुंदरनगर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग/सुंदरनगर (मंडी) Updated Wed, 06 Sep 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
teacher slaps student in karsog mandi

शिक्षक दिवस पर एक अध्यापक ने निर्मम पिटाई कर बारहवीं के छात्र के कान का पर्दा फाड़ दिया। आरोप है कि छात्र का कसूर बस इतना था कि उसने हाजिरी सुनते वक्त ऊंची आवाज में यस सर बोल दिया। 

विज्ञापन


इससे शिक्षक तैश में आ गया और छात्र के मुंह पर चांटे रसीद कर दिए। पिटाई के बाद छात्र को सुनाई देना बंद हो गया और वह अचेत होकर नीचे गिर गया। उसके कान से खून भी निकलने लगा। 
विज्ञापन


स्कूल में तैनात अन्य शिक्षकों ने छात्र को उपचार के लिए शिमला के सुन्नी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से चिकित्सकों ने उसे शिमला आईजीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सुंदरनगर के बीएसएल थाना के तहत निहरी पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्र के पिता ने कहा कि आरोपी शिक्षक को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 

मेडिकल में कान का पर्दा फटने की पुष्टि
निहरी पुलिस चौकी से मुख्य आरक्षी धर्म चंद ने मंगलवार को शिमला पहुंच कर छात्र का मेडिकल कराया। जांच अधिकारी के मुताबिक चिकित्सीय जांच में छात्र के कान का पर्दा फटने की पुष्टि हुई है। 


डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया शिमला से मेडिकल करवाने के बाद जांच अधिकारी देर शाम तक चौकी पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के उपरांत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed