झगड़े में हेड कांस्टेबल की हत्या, दो ऑटो चालकों को हिरासत में लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे पुलिस लाइन क्षेत्र मेंऑटो चालकों के साथ हुए झगड़े में एचएचसी (आनरेरी हेड कांस्टेबल) की जान चली गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान आपस में झगड़ा हुआ। इसके बाद पुलिस कर्मचारी को धक्का दिया और वह खाई में गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
आरोपियों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार कथेड़ निवासी बाबू राम (47) को दो व्यक्तियों ने झगड़े के बाद ढांक की तरफ धक्का दे दिया। हालांकि, पुलिस यह जांच कर रही है कि धक्का देने के पीछे कहीं पुरानी रंजिश तो नहीं है।
पुलिस ने दो व्यक्तियों अरुण कुमार निवासी बड़ोग और वीरेंद्र कुमार निवासी कथेड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवकुमार शर्मा ने बताया कि आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर किया जा रहा है।