फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Matador upturned, fourteen passengers injured

मेटाडोर पलटी, चौदह यात्री जख्मी

Fri, 24 Jun 2016 11:21 PM IST
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Matador upturned, fourteen passengers injured
भद्रवाह में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से घायलों को निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

भद्रवाह के चिंता क्षेत्र में शुक्रवार को एक मेटाडोर के पलटने से उसमें सवार चौदह यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद एसडीएच रेफर कर दिया गया। भद्रवाह तहसील मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर चिंता क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह मेटाडोर (जेके06-6371) भद्रवाह की तरफ आ रही थी।

विज्ञापन


छानी गांव के पास पहुंचने पर चालक का नियंत्रण मेटाडोर पर नहीं रह सका और वह सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से चौदह यात्रियों को निकाला गया।
विज्ञापन


इनमें जाई निवासी शब्बीर अहमद, कोडू, जितो व चिंता निवासी पाला देवी, कल्याण सिंह, हरिकृष्ण, शिल्पा शर्मा, रूकमकेश व ठंडी के अलावा घटी मोड़ निवासी चिमा बेगम, राजिंद्र कुमार, शकुंतला देवी और जाकिर हुसैन शामिल हैं। इनमें से रूकमकेश और ठंडी को गंभीर हालत में यहां से जम्मू रेफर कर दिया गया। बाकी बारह का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed