बेनामी जमीन पर खड़ी हुई इंडियन टेक्नोमेक कंपनी, जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईडी की अब तक की जांच में इंडियन टेक्नोमेक कंपनी का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। साल 2014 में 2100 करोड़ के कर चोरी और पांच करोड़ बिजली बिल के भुगतान में जालसाजी करने वाली इंडियन टेक्नोमेक कंपनी हिमाचल में स्थापित ही बड़े फ्रॉड के साथ हुई थी।
कंपनी ने करीब सत्तर एकड़ की जिस जमीन की खरीद फैक्ट्री लगाने के लिए की, उसकी आज तक रजिस्ट्री ही नहीं कराई। खास बात यह है कि कंपनी ने इस जमीन के कुछ हिस्से को किसी और को बेच भी दिया
लेकिन न तो राजस्व विभाग और न ही आबकारी एवं कराधान विभाग को इसकी भनक लगी। अब सीआईडी की जांच में यह तथ्य सामने आए हैं। इन तथ्यों के बाद सीआईडी ने आबकारी एवं कराधान व राजस्व विभाग से रिकॉर्ड तलब किया है।
आबकारी विभाग ने ऐसे किया था घोटाले का खुलासा
साल 2014 में आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने करीब 2100 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा किया था। इसके बाद मामले में दो एफआईआर दर्ज की गईं। तब से मामले की जांच सीआईडी कर रही थी लेकिन बीच में दोनों ही मामलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
अब डीआईजी विनोद कुमार धवन को मामले की जांच सौंपी गई, जिसके बाद नए तथ्य सामने आए हैं। धवन ने बताया कि कंपनी ने करीब पांच करोड़ रुपये के बिजली बिल को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से अदा किया लेकिन नेफ्ट भी बाउंस हो गया।
इस मामले में अगले हफ्ते तक सीआईडी चालान पेश कर देगी। वहीं, करीब 20 करोड़ की कीमत की जिस जमीन पर फैक्ट्री खड़ी की गई, उसे धारा 118 के तहत मंजूरी ही नहीं मिली। इसी वजह से कंपनी ने जमीन की रजिस्ट्री भी अपने नाम नहीं कराई और सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया है।
माल आया नहीं तो गया कैसे
अब तक की जांच में विभागीय मिलीभगत की बात भी सामने आ रही है। जब प्रदेश भर में कराधान विभाग के नाके लगे हुए हैं और आने-जाने वाले माल की चेकिंग होती है तो माल आया और गया पर विभाग को पता नहीं चल पाया, यह असंभव है।
इस मामले की जांच चूंकि बीच में कुछ समय अन्य अधिकारियों के पास थी इसलिए इसमें देर हुई लेकिन अब जांच में कुछ नए तथ्य सामने आए हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इस मामले का चालान कोर्ट में पेश किया जाएगा।