Ghaziabad: इंदिरापुरम में सराफे की दुकान लूटने आए बदमाशों से भिड़ा कर्मचारी, लुटेरों के मंसूबे नाकाम
इंदिरापुरम के गीता ज्वैलर्स में बाइक सवार लुटेरे फिल्मी अंदाज में पहुंचे और लूट की वारदात को अंजाम देने लगे। दुकान का एक कर्मचारी बदमाशों से भिड़ा और उसने बदमाशों को भागने पर मजबूर कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में आए दिन लूट की वारदात होती रहती हैं। अब ऐसी ही एक हैरान करने वाली खबर इंदिरापुरम से आ रही है। वसुंधरा सेक्टर 16 में बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि दुकान के कर्मचारी की बहादुरी के आगे उनके मंसूबे पूरे नहीं हो सके और उन्हें उल्टे पांव भागना पड़ा।
पुलिस ने बताया कि गीता ज्वैलर्स की दुकान में बाइक सवार लुटेरे जबरदस्ती घुस गए और दुकान के कर्मचारी से उनकी हाथापाई भी हुई। खुद को घिरा देखकर बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए।
ये भी पढ़ें.. Faridabad Murder: तुम तीनों में से राहुल कौन है, युवक बोला मैं हूं...बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर किया कत्ल
क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर
घटना की खबर मिलते ही इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे। मौके पर क्राइम ब्रांच (crime branch) की टीम भी लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगी है।