{"_id":"62da8231a11c04765b5693ad","slug":"armed-robbers-tried-to-loot-jewellery-store-at-indirapuram-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: इंदिरापुरम में सराफे की दुकान लूटने आए बदमाशों से भिड़ा कर्मचारी, लुटेरों के मंसूबे नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: इंदिरापुरम में सराफे की दुकान लूटने आए बदमाशों से भिड़ा कर्मचारी, लुटेरों के मंसूबे नाकाम
Fri, 22 Jul 2022 04:59 PM IST
किरन रौतेला
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 22 Jul 2022 04:59 PM IST
सार
इंदिरापुरम के गीता ज्वैलर्स में बाइक सवार लुटेरे फिल्मी अंदाज में पहुंचे और लूट की वारदात को अंजाम देने लगे। दुकान का एक कर्मचारी बदमाशों से भिड़ा और उसने बदमाशों को भागने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
लुटेरों की बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद में आए दिन लूट की वारदात होती रहती हैं। अब ऐसी ही एक हैरान करने वाली खबर इंदिरापुरम से आ रही है। वसुंधरा सेक्टर 16 में बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि दुकान के कर्मचारी की बहादुरी के आगे उनके मंसूबे पूरे नहीं हो सके और उन्हें उल्टे पांव भागना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गीता ज्वैलर्स की दुकान में बाइक सवार लुटेरे जबरदस्ती घुस गए और दुकान के कर्मचारी से उनकी हाथापाई भी हुई। खुद को घिरा देखकर बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें.. Faridabad Murder: तुम तीनों में से राहुल कौन है, युवक बोला मैं हूं...बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर किया कत्ल
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर
घटना की खबर मिलते ही इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे। मौके पर क्राइम ब्रांच (crime branch) की टीम भी लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगी है।