फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man tears minor girl's clothes on the road

गांव जा रही किशोरी को युवक ने दबोचा, बीच सड़क पर किया निर्वस्त्र

Thu, 31 May 2018 06:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Thu, 31 May 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
young man tears minor girl's clothes on the road
Demo Pic
यूपी के कासगंज जिले में शर्मनाक मामला सामने आया है। अकेले गांव जा रही किशोरी को युवक ने बदनियती से दबोच लिया। इसके बाद उसके कपड़े फाड़ निर्वस्त्र कर दिया। 
विज्ञापन


किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।  
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली किशोरी किसी काम से गांव में गई हुई थी। किशोरी को अकेला जाते देखकर गांव के ही युवक ने उसे पकड़ लिया। उससे जोर जबरदस्ती करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच सड़क पर फाड़े कपड़े

किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जमीन पर गिरा दिया। उसके कपड़े फाड़ दिए। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी उसे गालियां व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। 

किसी तरह किशोरी अपने घर पहुंची। उसको बदहवास हालत में देखकर परिवारीजन सन्न रह गए। परिवारीजनों के पूछने पर उसने युवक की हरकतों के बारे में बताया।  

परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। वहीं कोतवाली प्रभारी ने गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed