फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man found dead on railway track in mathura

रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव, टिकट पर लिखा था I Love You...

Mon, 28 May 2018 08:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 28 May 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
young man found dead on railway track in mathura
demo pic
मथुरा जंक्शन के आउटर पर सोमवार को एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। परिजनों ने आत्महत्या की बात से इनकार किया है। मृतक के पास से मिले टिकट पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान हो सकी। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह को जीआरपी को दिल्ली एंड के आउटर पर पटरियों के बीच युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची जीआरपी ने उसके कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें भोपाल से मुंबई की यात्रा पर जाने का पुराना टिकट मिला। 
विज्ञापन


इस टिकट पर अंग्रेजी में एक महिला का नाम और 'आई लव यू' लिखा था। टिकट पर एक मोबाइल नंबर भी लिखा मिला। जीआरपी ने इस नंबर पर फोन किया तो मृतक की पहचान 27 वर्षीय राहुल पुत्र राजपाल सिंह निवासी जी 63 सेक्टर-20 नोएडा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि युवक का पैतृक निवास विश्व लक्ष्मी नगर मथुरा में है। यहां परिवार के अन्य लोग निवास करते हैं, जबकि युवक के माता-पिता सहित पूरा परिवार नोएडा में रह रहा है। राहुल इकलौता पुत्र था। 
  
परिजनों ने जीआरपी को बताया कि राहुल की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी ग्रेटर नोएडा में शिक्षिका है। राहुल संविदा पर गाजियाबाद जिला चिकित्सालय में नौकरी करता था। कुछ माह पूर्व उसने नौकरी छोड़ दी थी। 

जीआरपी प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि राहुल ने ट्रेन से कटकर जान दी है। वहीं, परिजनों ने आत्महत्या की बात से इनकार करते हुए मौत की वजह पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आना बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed