{"_id":"6818d8056c862bc4bd0cd784","slug":"young-man-dragged-for-10-km-after-his-hand-was-cut-off-in-accident-2025-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: ट्रेन से गिरा युवक...साथी ने फोन कर रेलवे पुलिस को दी जानकारी, पटरी किनारे इस हाल में मिला; घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: ट्रेन से गिरा युवक...साथी ने फोन कर रेलवे पुलिस को दी जानकारी, पटरी किनारे इस हाल में मिला; घायल
Mon, 05 May 2025 09:48 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 05 May 2025 09:48 PM IST
सार
ट्रेन से गिरकर युवक घायल हो गया। साथी ने रेलवे पुलिस को सूचना दी। इसके बाद तलाश शुरू हुई तो घायल युवक पटरी किनारे मिला। गंभीर घायल होने पर उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
रेलगाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में बांद्रा से गोरखपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से सोमवार की सुबह एक युवक गिरकर गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। युवक मुंबई से ट्रेन में सवार होकर बलरामपुर जा रहा था।
जनपद सिद्धार्थ नगर थाना त्रिलोकपुर के गांव चूड़ीहार निवासी दुर्गेश कुमार (30) पुत्र नेकसू सोमवार को बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस में सवार होकर बलरामपुर जा रहा था। उसके साथी ने करीब 4:45 बजे उसके गिरने की जानकारी रेलवे पुलिस हेल्प लाइन नंबर 139 पर फोन कर दी।
युवक के ट्रेन से गिरने की सूचना पर रेलवे पुलिस सक्रिय हो गई और उसकी खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने पटियाली-दरियागंज के समीप 199/10 किलोमीटर खंभा के समीप पटरियों के पास से उसे बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल भेज दिया। डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। आरपीएफ प्रभारी नरेश कुमार मीना ने बताया कि ट्रेन से गिरकर युवक घायल हुआ है। उसका उपचार अलीगढ़ में चल रहा है।