फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   worlds beautiful natural lake chandranahan Retreated by one and half metre

डेढ़ मीटर तक सिकुड़ गई ये खूबसूरत प्राकृतिक झील, दिखने लगा ग्लोबल वार्मिंग का असर

Tue, 26 Jun 2018 11:00 AM IST
अशोक राणा, अमर उजाला, चंद्रताल (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला, चंद्रताल (लाहौल-स्पीति) Updated Tue, 26 Jun 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
worlds beautiful natural lake chandranahan Retreated by one and half metre

खूबसूरत झीलों में शुमार इस प्राकृतिक झील लगातार सिकुड़ती जा रही है। दुनिया की सबसे खूबसूरत झीलों में शुमार लाहौल-स्पीति जिला की चंद्रताल का दायरा पिछले साल के मुकाबले करीब डेढ़ मीटर तक सिकुड़ गया है। 

विज्ञापन


14190 फीट की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल झील 49 हेक्टेयर में फैली है। वाइल्ड लाइफ विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक झील का दायरा 2.50 वर्ग किलोमीटर है। 

लेकिन ग्लोबल वार्मिंग और मानवीय दखल के चलते पानी कम होने से झील का दायरा सिकुड़ रहा है। अमेरिकी ट्रेवल पत्रिका ने चंद्रताल झील की खूबसूरती के दम पर लाहौल स्पीति को साल 2018 के लिए दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों की सूची में डाला है। 

विज्ञापन

झील पहुंचने वाले पर्यटक वाहनों की तादाद इतनी हाे गई

worlds beautiful natural lake chandranahan Retreated by one and half metre

पिछले कुछ सालों से चंद्रताल झील पहुंचने वाले पर्यटक वाहनों की तादाद दोगुना हो गई है। चंद्रताल में स्थापित अस्थायी पुलिस चौकी के रिकॉर्ड के मुताबिक रोजाना 100 से अधिक पर्यटक वाहन यहां पहुंच रहे हैं। 

सैलानियों की सुविधा के लिए झील से महज ढाई किमी दूर लगभग 200 टेंट हैं। पर्यटक वाहनों के लिए चंद्रताल झील से महज आधा किमी दूर ही पार्किंग है।

इससे चंद्रभागा रेंज का तापमान बढ़ रहा है और ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। ग्लोबल वार्मिंग के कारण कम बर्फबारी होना भी झील सिकुड़ने का कारण है।

स्पीति वाइल्ड लाइफ के रेंज अधिकारी देविंद्र चौहान ने भी माना कि बीते सालों के मुकाबले इस बार झील का आकार कम हुआ है। साल 2005 में राष्ट्रीय महत्व की वेटलैंड घोषित क्षेत्र के लिए खतरे की घंटी है। 

पर्यटक वाहनों का ग्लेशियरों पर असर : डॉ. कुनियाल

worlds beautiful natural lake chandranahan Retreated by one and half metre

जीबी पंत राष्ट्रीय पर्यावरण एवं शोध संस्थान मौहल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जेसी कुनियाल का कहना है कि झील के आस-पास इतने व्यापक स्तर पर मानवीय गतिविधियों के बढ़ने और पर्यटक वाहनों के पहुंचने से ग्लेशियरों के पिघलने की रफ्तार तेज होना स्वाभाविक है।

सर्दियों में गिरने वाली बर्फ का पानी झील तक पहुंचता है। लेकिन चोटियों पर जमी यह बर्फ वक्त से पहले ही पिघल रही है। इससे चंद्रताल झील का दायरा सिकुड़ता जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed