{"_id":"630c57f1b849194dd10955ea","slug":"up-news-rain-will-continue-warning-of-heavy-rain-continues-in-eastern-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : जारी रहेगा बारिश का दौर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : जारी रहेगा बारिश का दौर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी
Mon, 29 Aug 2022 01:01 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:01 PM IST
सार
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को दिन भर में 0.7 मिमी पानी बरसा। इसका असर यह रहा कि पारा जो एक दिन पहले 36 डिग्री तक पहुंच गया था, वह रविवार को फिर से 32.6 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
लखनऊ में मौसम का हाल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बादल-बदली के बीच कहीं तेज तो कहीं धीमा पानी बरसने के आसार 31 अगस्त तक जता रहा है मौसम विभाग। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम बुलेटिन के सोमवार को प्रदेश के कई स्थानों पर बादल-बिजली और बरसात का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
28 अगस्त को इन शहरों के लगभग सभी इलाकों में बारिश होगी। इमें सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, ज्योतिबा फुलेनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, संत कबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया। वहीं बागपत, मेरठ, भीमनगर, बंदायूं, फुर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, रामपुर नगर,सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया व गाजीपुर में अनेक स्थानों पर पानी बरसेगा। इसके अलावा प्रदेश के अन्य शहरों में छिटपुट-छिटपुट बरसात होती रहेगी।
विज्ञापन
मौसम बुलेटिन के मुताबिक, 28 और 29 जुलाई को कुछ इलाकोें में भारी तो कुछ में ज्यादा भारी बारिश के कंडीशन बन रहे हैं। 30 और 31 जुलाई को भी ऐसे ही हालात बने रहेंगे। इसके कारण प्रदेश के कई इलाकों मे जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसके चलते यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन