फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Inspector-MLA viral audio recording echoed up to Lucknow Khaki and Khadi In the courtroom

यूपी: इंस्पेक्टर-विधायक के ऑडियो प्रकरण की लखनऊ तक गूंज, कठघरे में 'खाकी' और 'खादी' 

Sun, 19 Aug 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 19 Aug 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
UP: Inspector-MLA viral audio recording echoed up to Lucknow Khaki and Khadi In the courtroom
मेरठ में एसएसपी आवास पर पहुंचे विधायक संगीत सोम,सोमेंद्र तोमर व दिनेश खटीक (मध्य में) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में भाजपा विधायक दिनेश खटीक और इंस्पेक्टर मवाना एमपी सिंह के ऑडियो प्रकरण की गूंज शनिवार को लखनऊ पहुंचने पर जांच शुरू हो गई है। वहीं, इस प्रकरण को लेकर भाजपा के तीन विधायक व जिलाध्यक्ष एसएसपी आवास पहुंचे। इस प्रकरण को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, इस ऑडियो ने खाकी और खादी को ‘कठघरे’ में खड़ा कर दिया है। विधायक ने इंस्पेक्टर को बलिया भिजवाने की धमकी दी तो इंस्पेक्टर ने जीडी साफ करने की बात कही। सत्ताधारी विधायक का पुलिस कार्रवाई में दखल देना सिस्टम पर सवाल उठा रहा है। इंस्पेक्टर भी विधायक के सामने नतमस्तक हो गए। चर्चा है कि इंस्पेक्टर ने यह ऑडियो अपने एक डॉक्टर दोस्त के जरिये वायरल करा दी। 
विज्ञापन


लखनऊ भेज दी गई है रिपोर्ट
शनिवार रात भाजपा विधायक संगीत सोम, दिनेश खटीक, सोमेंद्र तोमर और जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा एसएसपी आवास पहुंचे। करीब एक घंटा गुपचुप बात हुई। चर्चा कि ऑडियो प्रकरण को मैनेज करने को लेकर एसएसपी और विधायकोें में बातचीत हुई। पुलिस अफसर भी इस प्रकरण को दबाने में जुटे हैं। हालांकि एसएसपी राजेश पांडेय का कहना है कि विधायक और इंस्पेक्टर के वायरल ऑडियो क्लिप की जांच कराई जा रही है कि सच्चाई क्या है। भाजपा के तीन विधायक और जिलाध्यक्ष अपने क्षेत्र की समस्या लेकर आए थे। मैंने खुद ही भाजपा विधायक से ऑडियो को लेकर चर्चा की थी। इसकी रिपोर्ट लखनऊ भेज दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने इंस्पेक्टर को दी थी धमकी, बलिया भिजवा दूंगा..

हस्तिनापुर क्षेत्र के विधायक दिनेश खटीक का इंस्पेक्टर मवाना एमपी सिंह को धमकाते हुए एक ऑडियो वायरल हो गया। जिसमें विधायक थाना प्रभारी को चेतावनी दे रहे हैं कि आज की तारीख नोट कर लो। तुम्हारा तबादला बलिया करा दूंगा। वहीं, थाना प्रभारी कह रहे हैं कि नौकरी करनी है तो बलिया में भी कर लेंगे। हालांकि बाद में इंस्पेक्टर ने हथियार डालकर कहा कि नाराज न हों। जीडी साफ कर दूंगा। इसके बाद विधायक यह कहकर कॉल काट देते हैं तुम जानो तुम्हें क्या करना है। 
 
सत्ताधारियों का पुलिस कार्रवाई में कितना ज्यादा दखल है, विधायक हस्तिनापुर और इंस्पेक्टर मवाना के मध्य वार्ता की यह वायरल ऑडियो क्लिप इसे फिर साबित कर रही है। मामला 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा है। दरअसल, मामला पति पत्नी के विवाद का बताया गया। थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी हापुड़ हुई थी। महिला का आरोप था कि उसका पति मारपीट करता है। गलत काम करता है। इंस्पेक्टर का कहना है कि लिखित में समझौता दे रखा है।   

मैंने नहीं किया वायरल
इंस्पेक्टर मवाना एमपी सिंह  के अनुसार ईश्वर या ऑडियो वायरल करने वाला जानता है कि पूरे प्रकरण में मेरी कोई गलती नहीं है। मैंने ऑडियो वायरल नहीं किया है।   

दोनों में समझौता
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के मुताबिक मामला 13 अगस्त का है। पति-पत्नी के विवाद पर आरोपी पति को थाने ले आई। इस मामले में पत्नी ने तहरीर भी नहीं दी। हालांकि जांच में यह साफ हो गया था कि मामला केवल पति-पत्नी का सामान्य विवाद है। दोनों के बीच समझौता भी हो गया था।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed