{"_id":"5b3f5fdf4f1c1b5d478b4e8e","slug":"thousand-teachers-salary-stopped-due-to-recruitment-scam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती घोटाला: हजारों शिक्षकों के सामने खड़ी हुई ये समस्या, शिक्षामित्र भी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती घोटाला: हजारों शिक्षकों के सामने खड़ी हुई ये समस्या, शिक्षामित्र भी परेशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 06 Jul 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले में शिक्षा मित्र सहित 6459 शिक्षकों का वेतन शिक्षक भर्ती घोटाले में फंस गया है। बीएसए ने अब तक वेतन संबंधी रिपोर्ट वित्त एवं लेखाधिकारी को नहीं दी है, जिससे घपले में फंसे नामजद शिक्षकों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
शिक्षक भर्ती घोटाले में 11 शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। इसमें से चार जेल जा चुके हैं, जबकि सात फरार हैं। इसकी अधिकृत सूचना जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने अब तक वित्त एवं लेखाधिकारी को नहीं दी है।
इससे वेतन जारी होने की स्थिति नहीं बन पा रही है। हालांकि वित्त एवं लेखाधिकारी ने इस स्थिति को स्पष्ट करने के लिए बीएसए को पत्र भेजा है, जिसका जवाब अब तक नहीं मिल सका है।

शिक्षामित्रों को मानदेय भी फंसा
निर्धारित व्यवस्था के अनुसार जेल जाने वाले शिक्षकों का वेतन जारी नहीं हो सकता है। वित्त एवं लेखाधिकारी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब इसी स्थिति में उलझने से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
इधर, जिले में तैनात शिक्षा मित्रों का भी मानदेय भी उलझा हुआ है। पिछले चार माह से जिले में तैनात 1959 शिक्षामित्रों को मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर शिक्षा मित्र परेशान हैं।
इसकी शिकायत भी शिक्षा मित्रों ने विभागीय अधिकारियों से की है, लेकिन शिक्षक भर्ती घोटाले में उलझे अफसर शिक्षा मित्रों की परेशानी को सुनने को ही तैयार नहीं है। शिक्षा मित्रों के नेता राजकुमार चौधरी ने कहा है इस मामले को डीएम के समक्ष भी रखेंगे।