फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorists attacked Deputy SP vehicle in pulwama

कश्मीर के पुलवामा में डिप्टी एसपी की गाड़ी पर आतंकियों ने की फायरिंग

Mon, 01 May 2017 10:19 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 01 May 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
terrorists attacked Deputy SP vehicle in pulwama
कश्मीर में आतंकी वारदात - फोटो : डेमो फोटो

दक्षिणी कश्मीर में कुलगाम में बैंक की कैश वैन पर हमले के कुछ ही घंटे बाद आतंकियों ने पुलवामा के सर्कुलर रोड इलाके में डिप्टी एसपी हेडक्वार्टर के वाहन पर हमला कर दिया। वाहन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। 

विज्ञापन


इससे पूर्व कुलगाम में आतंकियों द्वारा जेके बैंक की कैशवैन पर हमला करते हुए 5 पुलिसकर्मियों समेत 7 लोगों की हत्या कर दी गई थी। कुलगाम में हुई इस वारदात की प्रारंभिक जांच में उमर मजीद नाम के एक आतंकी के शामिल होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


वही कश्मीर घाटी में लगातार पिछले कुछ दिनों से आतंकी वारदातों की संख्या बढ़ी है। इससे पहले 28 अप्रैल को अनंतनाग जिले में आतंकियों द्वारा जेके बैंक की एक शाखा में हथियार लूट की मंशा से हमला किया गया था जिसे वहां मौजूद सुरक्षाबलों ने नाकाम करते हुए एक आतंकी को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed