राजोरी के दो छात्रों की शोपियां में संदिग्ध मौत, ड्रग ओवरडोज का मामला होने की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार कश्मीर घाटी के शोपियां जिले के दूरदराज के गांव में एक बगीचे मेें दोनों छात्रों के शव को देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक छात्रों में मोहम्मद अथर पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी मलहोट दरहाल और उमर सोहेल पुत्र आसिफ इकबाल निवासी राजोरी शामिल हैं। उमर की जेब से मिले उसके दसवीं कक्षा के बोर्ड के रजिस्ट्रेशन कार्ड से उसकी पहचान हुई कि वह राजोरी पब्लिक स्कूल का छात्र था। वहीं अथर के पहचान पत्र के अनुसार वह बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र था। पुलिस को मृतक दोनों छात्रों के पास से ब्राउन शुगर, सिगरेट और कुछ गोलियां बरामद हुई हैं।
सूत्रों के अनुसार प्राथमिक जांच से लगता है कि नशे की ओवरडोज से दोनों की मौत हुई होगी, लेकिन दोनों ने नशे की ओवरडोज खुद ली है या किसी ने उन्हें नशे की ओवरडोज देकर हत्या की, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि दोनों के शोपियां में किस-किस से संबंध थे। पुलिस दोनों के परिवारों से उनके मोबाइल नंबर लेकर कॉल डिटेल खंगालने की तैयारी में भी है।
काजीगुंड से रविवार को भी मिला था एक शव
इस संबंध में शोपियां के जिला मजिस्ट्रेट एवं डीसी एजाज असद ने बताया कि शोपियां जिले के दूरदराज गांव से मिले दोनों शवों का पोस्टमार्टम करने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिए गए हैं। दोनों छात्र शोपियां के दूरदराज के गांव में कैसे पहुंचे।
उनके पास से मिली चीजें उनकी थीं या किसी ने उनके पास रखी। यह जांच के बाद ही सामने आएगा। डीसी के अनुसार दोनों छात्रों के शरीर पर चोट के कोई निशान भी नहीं थे। अभी मौत के कारणों को लेकर कुछ भी कहना ठीक नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को काजीकुंड इलाके से थन्नामंडी निवासी अमजद सम्याल पुत्र शब्बीर सम्याल का शव मिला था। अमजद के शरीर पर भी चोट के कोई निशान नहीं थे। उसकी मौत के पीछे भी नशे की ओवरडोज की आशंका जताई गई थी।