फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special and rare yoga after 28 years chandigarh news

दीवाली पर 28 साल बाद ये दुर्लभ योग, जान लीजिए लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त

Fri, 28 Oct 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Oct 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
special and rare yoga after 28 years chandigarh news
लक्ष्‍मी देवी
इस साल मां लक्ष्मी की आराधना का विशेष पर्व दीवाली विशेष तथा दुर्लभ संयोगों के साथ आएगा। दीपावली का पर्व इस बार स्वाति नक्षत्र में दिन के नौ बजकर 2 मिनट पर शुरू हो रहा है। प्रीति योग में प्रदोष रात्रिकाल और आंशिक काल में अमावस्या होने के कारण इस वर्ष की दीपावली का विशेष महत्व है।
विज्ञापन


पूजन में अमावस्या तिथि प्रदोष काल रात्रिकाल और और महारात्रिकाल और तुला का सूर्य, तुला राशि का चंद्रमा रविवार का दिन प्रीति योग होने के कारण 28 वर्षों के बाद ऐसा योग आ रहा है।
विज्ञापन


 सेक्टर-30 के भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र का कहना है कि यह समय एवं चौघड़िया मुहूर्त महालक्ष्मी, कुबेर और महाकाली पूजन, यंत्र मंत्र की साधाना व हवन अनुष्ठान के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीरेंद्र नारायण के अनुसार 30 अक्तूबर को चंडीगढ़ में सूर्यास्त शाम पांच बजकर 32 मिनट पर है।

‘28 वर्षों के बाद आता है लक्ष्मीपूजन का ऐसा विशेष मुहूर्त’

special and rare yoga after 28 years chandigarh news
दिवाली
प्रदोष काल शाम पांच बजकर 32 मिनट से लेकर रात आठ बजकर 20 मिनट तक रहेगा। प्रदोष काल में वृष लग्न और तुला राशि का सूर्य चंद्रमा होने के कारण बहुत ही शुभ माना गया है।

शाम को छह बजकर 25 मिनट से रात आठ बजकर 53 मिनट तक वृष लग्न, शुभ और अमृत की चौघड़िया एवं प्रदोष काल होने के कारण इस योग में दीपक जलाना महालक्ष्मी, कुबेर और गणेश पूजन व खाता बही पूजन शुभ है।

अन्य मुहूर्त...
रात आठ बजे से आठ बजकर 53 मिनट तक अमृत की चौघड़िया रहेगी। इसके बाद रात 10 बजकर 32 मिनट तक चर की चौघड़िया भी शुभ रहेगी। इस वर्ष अमावस्या रात्रि में 11 बजकर 8 मिनट तक रहने से रात्रिकाल का विशेष महत्व है। इस समय तक पूजा कर लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed