{"_id":"58dbbb7a4f1c1bc96863e6c3","slug":"sgpc-passes-budget","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SGPC का 11 अरब 6 करोड़ 59 लाख का बजट पारित, हाइटेक कमेटी बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SGPC का 11 अरब 6 करोड़ 59 लाख का बजट पारित, हाइटेक कमेटी बनेगी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Thu, 30 Mar 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
एसजीपीसी का बजट पारित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की सबसे बड़ी धार्मिक संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का 2017 का 11 अरब 6 करोड़ 59 लाख का बजट पारित हो गया है। नोटबंदी के बावजूद बजट पिछले बजट से 88 करोड़ रुपये ज्यादा है। पिछला बजट 10 अरब 18 करोड़ 49 लाख रुपये का था। एसजीपीसी के बजट में सबसे ज्यादा खर्च धार्मिक प्रचार प्रसार में होगा और खुद को हाइटेक करने पर भी काफी राशि खर्च होगी। धर्म प्रचार का बजट दोगुना हो गया है।
बजट पेश करते हुए एसजीपीसी प्रधान प्रोफेसर किरपाल सिंह बंडूगर ने कहा कि एसजीपीसी ने दुनिया भर में रहने वाले सिख कौम के साथ-साथ श्री हरमंदिर साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का खास ध्यान रखते हुए बजट तैयार किया गया है। श्री हरमंदिर साहिब में 50 प्रतिशत गैर सिख श्रद्धालु आते हैं। सिख कौम के साथ-साथ हर श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं देने के लिए बजट में खास तव्वजो दी गई है।
सरबत खालसा के साथ बातचीत संभव
एसजीपीसी व सरबत खालसा के बीच चल रहे 36 के आंकड़े को दूर करने के लिए एसजीपीसी ने सरबत खालसा को न्यौता भेजा है कि वो मिलकर बातचीत से अपने विवाद दूर करे। ताकि मिलकर सिख धर्म प्रचार दुनिया भर में किया जा सके।
विज्ञापन
प्राइमरी से पांचवी तक धार्मिक पढ़ाई अनिवार्य
एसजीपीसी संचालित सभी स्कूलों में प्राइमरी से पांचवी तक की पढ़ाई में धार्मिक पढ़ाई अनिवार्य कर दी गई है। इसी के साथ ही किसी भी प्राइवेट या सरकारी स्कूल में सिख धर्म की किताबें पढ़ाने वाले अध्यापक की आधा वेतन एसजीपीसी देगी।

धर्म प्रचार के लिए बजट हुआ दोगुना, एसजीपीसी होगी हाइटेक
एसजीपीसी का बजट पारित
अब और चैनलों पर भी होगा सीधा प्रसारण
श्री हरमंदिर साहिब से सीधा प्रसारण के लिए अब नए चैनल भी सामने आ सकते हैं। प्रोफेसर किरपाल सिंह बंडूगर ने कहा कि सीधा प्रसारण के लिए और चैनलों से जो आवेदन आए हैं उन पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।
श्री गुरूग्रंथ साहिब छापने के लिए हाइटेक मशीने
श्री गुरूग्रंथ साहिब छापने के लिए एसजीपीसी अब अल्ट्रा मार्डन मशीनें खरीदेगा। हाइटेक मशीनों से बेहतरीन प्रिंटिग होगी। श्री गुरूग्रंथ साहिब की छपाई के लिए मशीनें विदेशों से मंगवाई जाएंगी।
2019 में पाकिस्तान में मनाई जाएगी नानक जयंती
2019 में पाकिस्तान में श्री गुरू नानक देव जी के जन्म दिवस पर ननकाना साहिब में बाबा नानक जंयती मनाई जाएगी। एसजीपीसी इस बाबत पाकिस्तान में आयोजन करेगी। जिसकी मंजूरी पाकिस्तान से मिल चुकी है।
बजट में की बड़ी बातें
-अमेरिका में बैसाखी विश्व सिख डे तौर पर मनाई जाए
-साबत सिख आईएएस, पीसीएस बनने पर एक लाख मिलेगा ईनाम।
-श्रद्धालुओं के लिए 1000 नए कमरें बनेंगे।
-सारागढ़ी गुरूद्वारा को 15 अप्रैल से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।
-श्री हरमंदिर साहिब में लोहे के बर्तनों में परोसा जाएगा लंगर
-खेल के मैदान में सिख बच्चों को एसजीपीसी देगी स्कालरशिप
-सोशल मीडिया पर एसजीपीसी करेगी पैसा खर्च, ऑन लाइन होग काम