फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seven year old boy killed by one sided lover of his mother

एकतरफा प्यार के चक्कर में युवक ने ले ली बच्चे की जान, दो महीने बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 30 Jul 2019 04:39 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 30 Jul 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
Seven year old boy killed by one sided lover of his mother
सांकेतिक तस्वीर

प्रयागराज के कासगंज जिले में एकतरफा प्यार के चक्कर में एक व्यक्ति ने सात साल के मासूम बच्चे की जान ले ली। खबर है कि आरोपी बच्चे की मां से प्यार करता था, लेकिन वह उसे नापसंद करती थी। इसी वजह से गुस्साए आरोपी ने उसके बच्चे को गंगा नदी में फेंक दिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी बबलू उर्फ ननकऊ और उसके साथी बृजभान को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


घटना दो महीने पहले की है, जब मृत बच्चे की मां नवाबगंज के मंडारा में अपनी बहन की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए गई थी। इस दौरान उसका बेटा संदिग्ध रूप से गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे के नहीं मिलने के बाद नवाबगंज थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई। पुलिस की छानबीन के दौरान सीमा ने फतूहपुर गांव के बबलू उर्फ ननकऊ पर शक जताया था। 
विज्ञापन


सीमा ने बताया कि बबलू उससे एक तरफा प्यार करता था। सीमा के पहले पति का निधन हो गया था। उसके निधन के बाद एक दिन सीमा को अकेला पाकर बबलू ने उससे जबरन रिश्ता बनाने की कोशिश की थी। इसके अलावा वह हमेशा सीमा की मदद करने के मौके खोजता था, लेकिन सीमा ने दूरी बनाए रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा के प्यार में पागल बबलू उसका पीछा करते हुए शादी समारेह में नवाबगंज भी पहुंच गया था। वहां जब उसने सीमा से मिलने की कोशिश की तो सीमा ने उसे सख्ती से मना किया और सबके सामने झिड़क दिया। इससे नाराज बबलू मौका पाकर बदले की नीयत से सीमा के बेटे को अपने साथ ले गया और नदी में फेंक कर उसकी हत्या कर दी। हालांकि बच्चे का शव अबतक नहीं मिल पाया है। घटना के दो महीने बाद सोमवार को पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed