{"_id":"573cbe644f1c1b1450ac70db","slug":"record-heat-first-time-in-10-years-mercury-cross-43-in-center-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 10 साल में पहली बार मई में पारा पहुंचा 43 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 10 साल में पहली बार मई में पारा पहुंचा 43 पार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 May 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
रिकॉर्ड गर्मी से बचने के लिए छात्राओं ने कुछ यूं उपाय किए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी ने रिकार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को अधिकतम पारा 43.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था। यह अब तक के इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा है, लेकिन दस सालों में पहली बार है, जब मई के तीसरे हफ्ते में ही तापमान 43 डिग्री के पार चला गया हो। पिछले सालों के रिकार्ड देखने पर पता चला है कि 43 डिग्री तापमान 22 मई के आसपास शुरू होता था।
विज्ञापन
पिछले साल 24 मई को 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। साल 2010 में 27 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री नोट किया गया, जबकि साल 2012 में 31 मई को 44.8 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया था। 1988 में 28 मई को 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मई के तीसरे हफ्ते में ही तापमान से शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
पाक की गर्म हवाएं बरपा रहीं कहर
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आने वाले दिनों में गर्मी का और विकराल रूप देखने को मिल सकता है। तापमान में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है। दरअसल पाकिस्तान की तरफ से गर्म हवाएं आने के कारण वजह से पूरे उत्तर व उत्तर पश्चिम भारत को भीषण और जानलेवा गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है।
विज्ञापन
तीन दिन राहत की उम्मीद नहीं
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन राहत की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दी रही है। अगले 48 घंटे चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं भी चल सकती हैं। वीरवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की आशंका है। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहेगा। 23 मई के आसपास तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पहाड़ी इलाकों में मौसम का थोड़ा बदलाव आएगा, जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा।
किस कितना तापमान रहा
साल तापमान
2015 43.3
2014 41.4
2013 43.8
2012 44.8
2011 41.3
2010 44.0
2009 42.0
2008 42.6
2007 40.6
2006 42.0
चंडीगढ़ के आसपास शहरों का तापमान
शहर तापमान
चंडीगढ़ 43.1
चंडीगढ़ एयरपोर्ट 43.6
अंबाला 43.7
हिसार 46.8
करनाल 43.8
धर्मशाला 33.2
शिमला 28.9
अमृतसर 45
लुधियाना 44.6
पटियाला 44.4