फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   protection of Wildlife from trap cameras in Lahaul himachal

लाहौल में ट्रैप कैमरों से वन्य प्राणियों को मिला सुरक्षा कवच

Mon, 10 Dec 2018 11:23 AM IST
दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Updated Mon, 10 Dec 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
protection of Wildlife from trap cameras in Lahaul himachal

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र लाहौल की पहाड़ियों के विचरने वाले वन्य प्राणियों की सुरक्षा पुख्ता हो गई है। भारत सरकार की ओर से प्राणी शास्त्र के वैज्ञानिकों ने यहां के जंगलों में डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रैप कैमरे लगाए हैं। इनसे पिछले छह महीने से वन्य प्राणियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


जंगल में तीसरी आंख के पहरे का असर ये हुआ है कि इस दौरान वन काटू से लेकर जड़ी-बूटी के तस्कर और शिकारी भी जंगल में दाखिल होने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। इसी के चलते वन्य प्राणियों को प्राकृतिक माहौल में बेखौफ घूमते देखा जा रहा है।

विज्ञापन

लाहौल घाटी में हैं ये जंगली जानवर

protection of Wildlife from trap cameras in Lahaul himachal

गौर हो कि लाहौल घाटी में बर्फानी तेंदुआ, आइबेक्स, काला एवं भूरा भालू सहित कई तरह के जंगली जानवरों को देखा जा रहा है। वैसे तो लाहौल घाटी में महिला मंडलों की सख्ती को देखते हुए लोग वन्य जीवों से छेड़छाड़ से लोग पहले ही दूर रहते हैं, लेकिन वन्य प्राणी अध्ययन व खोज के लिए लगाए गए ट्रैप कैमरे वन्य जीवों के लिए सुरक्षा कवच बन गए हैं।

हालांकि, यहां की पहाड़ियों पर बहने वाले झरने माइनस तापमान के बीच जम गए हैं। ऐसे में वन्य जीव प्यास बुझाने के लिए लगातार निचले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। वन्य प्राणियों के अध्ययन व खोज पर आए प्राणी शास्त्र के वैज्ञानिक मनीष कुमार ने बताया कि उनकी टीम लाहौल घाटी में पिछले पांच-छह माह से लगातार इस अध्ययन में जुटी है।

विभिन्न प्रजातियों के वन्य प्राणी लगातार कैमरों की नजर में हैं, जिससे उनके अध्ययन में मदद मिल रही है। जगह-जगह डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। वन मंडलाधिकारी लाहौल जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार लाहौल घाटी में वन्य प्राणी पहले के मुकाबले ज्यादा महफूज हैं। वैज्ञानिक वन्य प्राणियों के अध्ययन व खोज में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed