फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Officers ordered to open an account on Twitter Facebook and YouTube

अफसरों को ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब पर खाता खोलने के आदेश

Sun, 18 Nov 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 18 Nov 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
Officers ordered to open an account on Twitter Facebook and YouTube

हिमाचल की अफसरशाही को ट्विटर और फेसबुक के अलावा यूट्यूब पर भी खाता खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। अफसरों को खुद को तकनीक से जोड़ने को कहा गया है। उन्हें इंटरनेट के माध्यम से नौ तरह से पब्लिक से जुड़ने के फरमान जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


यह आदेश सीएम कार्यालय ने इस बात को जानने के बाद जारी किए हैं कि प्रदेश के केवल दो डीसी ही ट्विटर पर सक्रिय हैं जबकि खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ट्विटर पर कार्रवाई के लिए हाजिर हैं। लोगोें की शिकायतों के निवारण के लिए राज्य सरकार इंटरनेट पर नौ तरीकों से जनता से जुडे़गी।

विज्ञापन

Officers ordered to open an account on Twitter Facebook and YouTube

मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार की ओर से इसके लिए सभी डीसी, सभी विभागाध्यक्षों, बोर्डों-निगमों के प्रमुखों और प्रशासनिक सचिवों को इस संबंध में पत्र भेजे हैं। उनसे मोबाइल नंबर, व्हाट्सऐप नंबर, ई-मेल आईडी, फे सबुक आईडी, ट्विटर आईडी, ई-समाधान आईडी, यू-ट्यूब, ब्लॉक आईडी और इंस्टाग्राम आईडी मांगी गई हैं।

उन्हें इन सभी माध्यमों से शिकायतें सुनने को कहा गया है। इन सभी आईडी के अलावा उन्हें अपना नाम और कार्यालय का पता भी भेजने को कहा गया है। प्रबंधक आईटी मुख्यमंत्री किशोर शर्मा ने पुष्टि की कि करीब डेढ़ सौ अधिकारियों को इसके लिए पत्र भेजने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इसका मकसद सरकार और जनता के बीच संवाद को और मजबूत करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed