{"_id":"592fb1be4f1c1bac0dbdba34","slug":"no-electricty-in-deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-in-laws-village","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'डिप्टी सीएम हैं दामाद, फिर भी हमारे घर में अंधेरा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'डिप्टी सीएम हैं दामाद, फिर भी हमारे घर में अंधेरा'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 02 Jun 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्या (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दामाद हमारा डिप्टी सीएम, फिर भी हमारे घर में अंधेरा... यह दर्द है उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के ससुराल का है जो आज भी अंधेरे में गुजारा कर रहा है। सुनकर आपको भी अचरज हुआ न... यहां क्यों अंधेरा पसरा है जानना नहीं चाहेंगे..?
केशव प्रसाद मौर्य का ससुराल
केशव मौर्य के गृह जनपद कौशांबी के खूझा गांव में उनकी ससुराल है। लेकिन इस गांव की बदहाल स्थिति विकास कार्यों की पोल खोल रही है। इस गांव में आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी अंधेरा ही अंधेरा है। सरकार ने भले की पंडित दीनदयाल ग्रामीण ज्योति योजना के तहत गांव-गांव बिजली पहुंचाने का ऐलान किया हो, लेकिन इसे केशव मौर्य के ससुरालियों की बदनसीबी ही कहेंगे कि विद्युत विभाग की तरफ से विद्युतीकरण की लिस्ट में भी खूझा गांव का नाम नहीं है।
केशव प्रसाद मौर्य का ससुराल
सिराथू, जहां से केशव प्रसाद मौर्य विधायक रह चुके हैं, वहां से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर खूझा गांव है। 300 सौ से अधिक आवादी वाले इस गांव में आजादी के बाद से अब तक लोगों को बिजली नहीं नसीब हुई। खूझा गांव के लोगों को बड़ी उम्मीदें थी कि इस गांव का दामाद केशव मौर्य प्रदेश का डिप्टी सीएम है, अब उनके गांव में बिजली के साथ-साथ विकास बयार भी बहेगी, लेकिन उनकी यह उम्मीदें महज एक सपना ही साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
धूल फाखते कूलर
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सास राम दुलारी ने भी इस बात को माना कि उनके दामाद उप मुख्यमंत्री हैं और उनके गांव में बिजली नहीं है। वहीं इस मामले अधिकारीयों का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि खूझा गांव में बिजली नहीं है।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य के ससुराल का हाल
बिजली ही नहीं आधुनिक युग मे बदहाली का दंश झेल रहा खूझा गांव के लोग शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत पीछे हैं। गांव के बच्चे ढ़िबरी के सहारे पढ़ाई लिखाई तो जरूर करते है, पर उनके भविष्य पर बिजली की कमी कुंडली मार कर बैठी है।